फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LLB student funeral was held under tight security in Bareilly

Bareilly: कड़ी सुरक्षा में हुआ एलएलबी के छात्र का अंतिम संस्कार, वांछित हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 21 Jan 2026 01:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Jan 2026 01:32 PM IST
सार

बरेली में एलएलबी के छात्र योगेश यादव (21) की हत्या के मामले में नामजद प्रधान समेत अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र का शव अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
LLB student funeral was held under tight security in Bareilly
पुलिस की मौजूदगी में हुआ एलएलबी के छात्र का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी में सोमवार शाम एलएलबी के छात्र योगेश यादव (21) की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचा। कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। आरोपी सुमित उर्फ नन्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही पुलिस अन्य चार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। दोनों पक्षों में चल रही रंजिश और गांव की गुटबाजी के चलते अंतिम संस्कार के दौरान कई थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी भी मौजूद रही। बड़े भाई विनोद ने मुखाग्नि दी। गांव में तनाव का देखते हुए पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन


मृतक योगेश के भाई अधिवक्ता मनोज यादव की तहरीर पर फरीदपुर थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान रामरहीश, रामऔतार, राम खिलाड़ी, पीके यादव व सुमित उर्फ नन्हे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मनोज ने बताया कि मोबाइल फोन की किस्त के विवाद में आरोपियों ने योगेश यादव के पेट में गोली मार दी। निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पर 2017 से अब तक दर्ज हुए तीन मुकदमे : हत्या के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान राम रहीश के खिलाफ वर्ष 2017 में नवादा बिलसंडी की सोसाइटी के सचिव सोनपाल ने एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। वर्ष 2022 में वकील पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार की रात उसके खिलाफ योगेश यादव की हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती की तैयारी दरकिनार... कर दी वारदात 
एलएलबी के छात्र योगेश यादव को गोली मारने का आरोपी सुमित उर्फ नन्हे सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुमित, राम रहीश सहित उसके साथियों के खिलाफ वर्ष 2022 में वकील पक्ष ने पॉक्सो एक्ट सहित छेड़खानी और घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना में सुमित के खिलाफ इन सभी धाराओं में चार्जशीट दाखिल की। वहीं, ग्राम प्रधान राम रहीश व उसके अन्य साथियों पर मारपीट की धारा में चार्जशीट दाखिल की। उस दौरान सुमित नाबालिग था। किशोर न्यायालय में मामले की सुनवाई चल रही है। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी सुमित से पूछताछ की जा रही है। जिस तमंचे से गोली चली उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed