फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lite metro train will run two route in bareilly city

Bareilly News: शहर में दो रूट पर दौड़ेगी लाइट मेट्रो, नाथ मंदिर कॉरिडोर भी होगा कवर, ब्लूप्रिंट तैयार

Thu, 12 Jan 2023 11:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 11:03 AM IST
सार

बरेली में लाइट मेट्रो परियोजना के लिए ब्लू प्रिंट कर हो गया है। लाइट मेट्रो को जंक्शन से लेकर एयरपोर्ट तक दो रूट पर चलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर ने बुधवार को बीडीए के अफसरों के साथ परियोजनाओं को मंथन किया। 

विज्ञापन
lite metro train will run two route in bareilly city
कमिश्नर ने बरेली विकास प्राधिकरण अफसरों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लोगों को यातायात की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए लाइट मेट्रो परियोजना का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। जंक्शन से लेकर एअरपोर्ट तक दो रूट पर मेट्रो चलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के निर्देंश पर बुधवार को कमिश्नर संयुक्ता समद्दार, बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, सचिव योगेंद्र के सामने कंसल्टेंट कंपनी राइट्स के प्रतिनिधियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया।
विज्ञापन


ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रथम कॉरिडोर में बरेली जंक्शन से चौकी चौराहा, सेटेलाइट, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी होते हुए फनसिटी के बीच मेट्रो चलाई जाएगी। दूसरा कॉरिडोर चौकी चौराहा से कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, डीडीपुरम होते हुए आईवीआरआई के बीच बनाया जाएगा। कमिश्नर ने मेट्रो परियोजना में शहर के प्रमुख प्वाइंट 300 बेड हॉस्पिटल, कर्मचारी नगर, मिनी बाईपास, सुभाष नगर, किला चौराहा, कुदेशिया फाटक और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को शामिल करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

17 जनवरी को फिर होगा मंथन

परियोजना को लेकर 17 जनवरी को दोबारा मंथन होगा। बीडीए के सहयोग से अलखनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वर नाथ, धोपेश्वर नाथ, पशुपतिनाथ, बनखंडी नाथ, त्रिवटी नाथ मंदिर को जोड़ते हुए नाथ मंदिर कॉरिडोर बनाने के प्रस्ताव को भी सिटी डेवलपमेंट प्लान में शामिल किया गया है। कमिश्नर ने नाथ मंदिर कॉरिडोर को भी मेट्रो स्टेशनों के जरिए कवर करने के निर्देश दिए। बरेली जंक्शन और बदायूं रोड पर स्टॉपेज बनाकर दर्शनार्थियों को छोटे वाहनों से मंदिर तक ले जाने, मंदिरों को जोड़ने वाले मार्गों को विकसित करने की कार्ययोजना बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगवार में तीन की मौत: स्टीमर से आए थे हमलावर, फायरिंग कर इलाके में मचा दी दहशत, जमीन के लिए बहा खून


 

साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर बनेगा रामगंगा रिवरफ्रंट

कमिश्नर ने बीडीए और कंसल्टेंट एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर रामगंगा रिवरफ्रंट विकसित किया जाए। ड्रेनेज सुविधा को भी रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट में शामिल करें। शहर में जरूरत के अनुसार फोर और सिक्स लेन रोड बनाएं। आईटी पार्क, सोलर पार्क अेादि से अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed