{"_id":"641f5f47c87c38a6d90e15d7","slug":"listen-government-we-are-also-in-search-of-ayushman-bareilly-news-c-4-bly1005-106812-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुनिए सरकार...हम भी आयुष्मान के तलबगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुनिए सरकार...हम भी आयुष्मान के तलबगार
विज्ञापन
बरेली। जिला योजना की बैठक के बाद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह मलिन बस्ती नेकपुर पहुंचे। वहां के निवासियों से सरकार की योजनाओं और सुविधाओं के बारे में पूछा तो लोगों ने एक-एक कर समस्याएं गिनानी शुरू कर दीं। मौके पर मौजूद कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने उनको समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
नेकपुर मैदान में पहुंचकर प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि और बाबा साहब काे पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे निवासियों से मुखातिब हुए। महिलाओं ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनने, नियमित सफाई न होने, मच्छरों का प्रकोप बढ़ने, सड़कों के जर्जर होने, सड़कों पर अतिक्रमण और पारिवारिक पेंशन की किस्त नहीं मिलने की शिकायत की।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने, प्रस्ताव स्वीकृत कराकर जल्द निर्मार्ण कार्य शुरू कराने व मच्छरों से निजात के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फाॅगिंग कराने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री और विधायक समेत पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा नेता हरबंश सिंह के आवास पर सहभोज किया। लौटते वक्त भी स्थानीय महिलाओं ने हाथ जोड़कर प्रभारी मंत्री से सड़क निर्माण की मांग की। मंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया, फिर नई दिल्ली को रवाना हो गए।
नेता, अफसर जो भी गलत होगा उसपर होगी कार्रवाई
निरीक्षण से पहले मंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की। मीरगंज में तैनात रहे एसडीएम द्वारा गरीबों की 400 बीघा भूमि कब्जाने और शिकायत पर उच्चाधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं करने के मामले में मंत्री ने जांच के निर्देश दिए। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। बोले- नेता हों या अफसर, जो भी गलत करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा सरकार को फेल बताने के सवाल पर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सपा सरकार में हुए इन्वेस्टर्स समिट में उद्यमी ही नदारद थे। हमारा इन्वेस्टर्स समिट उनके लिए आईना है।