{"_id":"5fb2db787ad6880845a6573eacbd154d","slug":"light-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों-तहसील मुख्यालयों को अलग लाइन से मिलेगी बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों-तहसील मुख्यालयों को अलग लाइन से मिलेगी बिजली
बरेली
Updated Sun, 07 Dec 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
अब बिजली विभाग तहसील और ग्रामीण आबादी को अलग-अलग लाइनों से सप्लाई करेगा। जिले में यह नई व्यवस्था पांच तहसीलों में इसी सप्ताह शुरू हो जाएगी। विभाग ने इसकी तैयारियाें पूरी कर ली हैं। नई योजना के तहत तीन उपकेंद्र सोमवार से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
तहत तहसील आबादी के लिए अलग से उपकेंद्र बनाए गए हैं। ग्रामीण और तहसीलों को अलग-अलग सप्लाई करने के लिए नई लाइनें बनायी गई हैं। इन लाइनों पर सप्लाई करने के लिए प्रदेश में 177 नए उपकेंद्र तैयार हो गए हैं। बरेली में तीन स्टेशन तैयार हुए हैं। बहेड़ी तहसील में एक लाइन खेतों से बननी है लेकिन खेत मालिक इसका विरोध कर रहा है। नवाबगंज में विभाग से वांछित सामान नहीं मिल पाया है। इसलिए इन दोनों स्थानों पर उपकेंद्र अभी सप्लाई करने के लिए सक्षम नहीं है। अभी फरीदपुर, मीरगंज, आंवला तहसील मुख्यालय पर उपकेंद्र तैयार हैं। बरेली तहसील में ग्रामीण इलाकों के लिए उपकेंद्र पहले से ही काम रहे हैं।
विज्ञापन
तीन नए उपकेंद्रों का उद्घाटन आठ दिसंबर को होगा। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। एसई ग्रामीण एचपी गुप्ता ने बताया कि तहसील मुख्यालयों पर नए उपकेंद्र शुरू से अब ग्रामीण आबादी को अलग लाइनों से सप्लाई इसी सप्ताह से मिलना शुरू हो जाएगी। इस व्यवस्था से ओवरलोडिंग और स्थानीय कटौती नहीं होगी।
विज्ञापन