फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Licence to oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट के लिए लाइसेंस जारी

Sun, 20 Sep 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Licence to oxygen plant
बरेली। मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत आने वाले कुछ दिनों में दूर होने के आसार हैं। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए एक और कंपनी को लाइसेंस मिल गया है जो इसी महीने के अंत तक उत्पादन शुरू कर देगी। यह भी तय हुआ है कि यह प्लांट कोविड अस्पताल को सप्लाई करेगा। प्लांट लगाने जा रहे कारोबारी ने यह वादा भी किया है कि ऑक्सीजन की सप्लाई और कीमतों को लेकर कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

बरेली मंडल में मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए एफएसडीए ने प्राण वायु एग्री बिजनेस को लाइसेंस जारी किया है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फरीदपुर के पास यह इकाई तैयार हो गई है। काशीपुर (उत्तराखंड) स्थित आईजीएल से नई इकाई का लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति का अनुबंध हो गया है। मुरादाबाद की फर्म कलिंगा से टैंकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि कच्चा माल लाने में कोई समस्या न आए। यह सब शासन की पहल पर हुई वेबिनॉर में तय हो गया है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने वेबिनॉर में मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादकों, वितरकों आदि से सीधा संवाद कर विवादित बिंदुओं पर सहमति बनवाई। बता दें कि कुछ दिन पहले बरेली में मेडिकल ऑक्सीजन के रेट एकाएक दुगने कर दिए गए थे। हालांकि बाद में यह विवाद निपट गया था। व्यापारियों ने खुद ही निर्धारित सरकारी दरों से कम पर सप्लाई देने का ऑफर दे दिया था। नई इकाई 30 सितंबर तक ऑक्सीजन बाजार में उपलब्ध करा देगी। बरेली में अब मेडिकल ऑक्सीजन का निर्माण करने वाली तीन इकाई हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई होने के बाद पटरी पर आई
ऑक्सीजन की सप्लाई की व्यवस्था
ऑक्सीजन सप्लाई और कीमतों पर बरेली मंडल में चल रहे घमासान पर विराम लग गया है। एफएसडीए के सहायक आयुक्त औषधि संजय कुमार कई दिनों से इस पर कवायद कर रहे थे। शनिवार दोपहर सीडीओ सीएम गर्ग ने संयुक्त बैठक बुलाकर 300 बेड के कोविड अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई और कीमत का मामला भी हल करा दिया। बता दें कि अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई से इनकार करने पर अशोका गैस पर ईसी एक्ट 3/7 के तहत कार्रवाई की गई थी। इसकी वजह से कोविड अस्पताल का उद्घाटन भी टल गया था और प्रशासन की किरकिरी हुई थी। बैठक में संयुक्त आयुक्त आरआर गोयल, औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed