फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard sighting sparks uproar in Army aviation unit in Bareilly

Bareilly News: सेना की एविएशन यूनिट में तेंदुआ दिखने का मचा शोर, नहीं मिले पगचिह्न, पिंजरा लगाने पर मंथन

Sat, 22 Nov 2025 04:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 04:14 PM IST
सार

बरेली में शहर के पास तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया है। इससे संबंधित शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। बताया गया कि भरतौल गांव से सटी सेना की एविएशन यूनिट परिसर में तेंदुआ देखा गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन पगचिह्न नहीं मिले। 

विज्ञापन
Leopard sighting sparks uproar in Army aviation unit in Bareilly
सीसीटीवी फुटेज में दिखा तेंदुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के भरतौल गांव से सटी सेना की एविएशन यूनिट परिसर में बृहस्पतिवार देर रात तेंदुआ दिखने का शोर मचा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से ग्रामीण दहशत में रहे। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पगचिह्न नहीं मिले। अब पिंजरा लगाने पर मंथन हो रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एविएशन यूनिट के वाच टॉवर पर मौजूद सीसी कैमरे से रिकॉर्ड बताया जा रहा है। इसमें एक तेंदुआ चहारदीवारी के पास खड़ा है। टॉवर पर मौजूद दो सैन्यकर्मी तेंदुए की पुष्टि की सूचना करते हुए सैन्य अधिकारियों को सूचना देने की बात कर रहे हैं। तभी वहां से एक सैन्य अफसर की कार गुजरी तो तेंदुआ भाग निकला। अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन


वीडियो को पुराना बता रहे वनकर्मी
वन विभाग के रेंजर वैभव चौधरी के मुताबिक, वायरल वीडियो सितंबर का बताया जा रहा है। जांच कराई गई, पर तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई। उच्चाधिकारियों की अनुमति पर एहतियातन पिंजरा लगाया जा सकता है। ग्राम प्रधान प्रवेश कुमारी के मुताबिक तेंदुए दिखने की सूचना पर लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। तेंदुआ दिखने पर भरतौल व्हाट्सएप ग्रुप पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा है। गांव में लगे सीसी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed