फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lawyer gets death threats in property dispute

'तेरा हाल भी उमेशपाल की तरह करूंगा': बरेली में वकील को दी धमकी, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 16 Jun 2023 12:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 12:24 PM IST
सार

बरेली के महानगर कॉलोनी निवासी अरविंद सिन्हा पेशे से वकील हैं। उनका आरोप है कि संपत्ति विवाद में आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
Lawyer gets death threats in property dispute
पीड़ित ने बारादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में संपत्ति के विवाद को लेकर एक वकील को प्रयागराज के अधिवक्ता उमेशपाल की हत्या की तरह अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। वकील की तरफ से चार लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


महानगर निवासी अरविंद सिन्हा पेशे से वकील हैं। उनका पैतृक मकान हरुनगला में है, जो खंडहर हो चुका है। आरोप है कि मकान पर बिंदेश्वरी देवी, संजय, मोहित और सीमा कई बार कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं। बिंदेश्वरी ने कोर्ट में वाद दायर किया, जो खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता का आरोप है कि बिंदेश्वरी देवी ने नगर निगम में सांठगांठ कर अपने ससुर रामबहादुर की मृत्यु 1965 में दर्शाकर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करा लिया था। जबकि रामबहादुर ने उनके दादा जंगबहादुर सिंह को 1967 में जमीन का बैनामा किया था।

परिवार समेत जान से मारने की धमकी 

वकील ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने की शिकायत की थी, जिसकी जांच सीओ-3 कर रहे हैं। कुछ दिन पहले बिंदेश्वरी देवी का बेटा मोहित हरुनगला स्थित पैतृक संपत्ति पर आया और वकील को धमकी दी कि तेरा हाल भी उमेशपाल की तरह करूंगा। मोहित ने वकील और उनके परिवार की हत्या करने की भी धमकी दी है।

ये भी पढ़ें- भांजे ने की मामी की हत्या: ऐसा क्या देखा कि खौल उठा खून ? पेट में कई बार घोंपा चाकू, बेरहमी से ली जान

अगले दिन अरविंद सिन्हा मकान का मलबा साफ करा रहे थे, तभी बिंदेश्वरी देवी आदि ने मजदूरों के साथ मारपीट की। अधिवक्ता अरविंद सिन्हा की शिकायत पर संजय, मोहित, सीमा और बिंदेश्वरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed