फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   thugs cheated the lawyer for taking legal advice online in Bareilly

ठगों ने वकील को लगाया चूना: ऑनलाइन कानूनी सलाह के नाम पर वसूले 75 हजार रुपये, फिर धमकाया

Fri, 26 May 2023 04:23 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2023 04:23 PM IST
सार

बरेली में यूट्यूब के माध्यम से कानूनी सलाह लेने वाले एक वकील को ठगों ने 75 हजार रुपये का चूना लगा दिया। वकील ने किला थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन
thugs cheated the lawyer for taking legal advice online in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के बड़ा बाजार कूंचा सीताराम निवासी अनिल रस्तोगी (70 ) एडवोकेट हैं। अनिल रस्तोगी की बहू ने उनके खिलाफ बदायूं में मुकदमे दर्ज करा दिए हैं। इन मुकदमों में विधि विशेषज्ञ की राय लेने के लिए अनिल ने यूट्यूब पर सर्च किया। वहां अनिल को लीगल ईगल नाम से एक चैनल मिला। चैनल राहुल जेफ की ओर से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन


राहुल से बात करने के लिए अनिल से पांच सौ रुपये जमा करवाए गए। राहुल जेफ ने अनिल को अपना नंबर दिया और बताया कि वह जयपुर में वकालत करते हैं। राहुल ने बताया कि वह लोगों को कानून की शिक्षा देने के लिए कोर्स कराते हैं। राहुल ने 75 हजार रुपये जमा करके कोर्स ज्वाइन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कंपनी की युवती ने धमकाया  

राहुल ने कहा कि कोर्स ज्वाइन करने पर वह पांच केसों में राय देगा और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आदि देकर मशविरा देता रहेगा। अनिल ने 75 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद राहुल ने एक दो बार बात की और उसके बाद कहा कि बिना अपाइंटमेंट के कॉल और मेसेज न करें। राहुल की कंपनी में काम करने वाली देविका सिंह ने अनिल रस्तोगी को धमकाया और राहुल के नंबर पर मेसेज न करने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राहुल जेफ ने अनिल के नंबरों को ब्लॉक कर दिया। अनिल रस्तोगी ने राहुल जेफ के चैनल के बारे में जानकारी की तो पता चला कि यह लोग ऐसे ही ठगी करते हैं और खुद को हाईकोर्ट का वकील बताकर लोगों को धमकाते हैं। अनिल रस्तोगी ने राहुल जेफ और देविका सिंह के खिलाफ किला थाने में मुकदमा कराया है।

ये बरतें सावधानी

  • यूट्यूब से जानकारी लेते समय सावधानी बरतें।
  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
  • ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed