{"_id":"6182d8bf76a78c7bf71af75b","slug":"lakhs-stolen-from-saraf-s-house-in-izzatnagar-bareilly-news-bly4650224115","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतनगर में सराफ के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतनगर में सराफ के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
चोरी करने के बाद फेंका गया बैग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर बिक्री के लिए मंगलवार को ही लाकर रखे थे 200 ग्राम सोने के जेवरात
बरेली। इज्जतनगर के गांव रहपुरा चौधरी में चोरों ने सराफा व्यापारी राशिद खान के घर से 35 हजार की नकदी और 200 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए। व्यापारी ने इज्जतनगर पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। राशिद का कहना है कि जेवरात दुकान पर बिक्री के लिए वह मंगलवार को ही लेकर आए थे।
इज्जतनगर के गांव रहपुरा चौधरी निवासी राशिद खान की सीबीगंज के गांव गोविंदापुर में सराफ ा की दुकान है। राशिद ने बताया कि मंगलवार रात वह पत्नी सोनिया और बच्चों समेत घर के एक कमरे में सोए थे। रात करीब एक बजे तक वे लोग बात करते रहे। बुधवार सुबह करीब चार बजे उनकी आंख खुली तो कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पत्नी को उठाया और अलमारी में देखी तो उसमें रखा जेवरात का बैग गायब था। बैग में 35 हजार रुपये और 200 ग्राम सोने के जेवरात थे। इसके बाद उन्होंने यूपी-112 को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
दरवाजे से ही घुसे चोर
राशिद ने बताया कि करीब ढाई महीने से उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। दरवाजे पर अभी किवाड़ नहीं हैं। सिर्फ तख्ते लगे हुए हैं। चोर इन्हीं तख्तों को उखाड़कर घर में घुसे और नकदी, जेवरात चोरी कर ले गए।