फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhs of electricity stolen again in the city

शहर में फिर पकड़ी गई लाखों की बिजली चोरी

Sat, 19 Sep 2020 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of electricity stolen again in the city
पकड़ा गया कूलिंग प्लांट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बटलर प्लाजा में वाटर कूलिंग प्लांट, पुराना में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़ा

विज्ञापन
बरेली। पॉवर कारपोरेशन ने लाइन लॉस 15 प्रतिशत से कम करने के लिए सघन चेकिंग अभियान शुरू कराया है। इसके तहत दूसरे दिन भी शहर में लाखों रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने इस मामले में पांच लोगाें पर एफआईआर दर्ज कराई है।
पिछले दिनों ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने हर जिले में घाटे वाले दस-दस उपकेंद्र चिह्नित कर समीक्षा की तो तमाम पोषक लाइनों पर 90 प्रतिशत से भी ज्यादा घाटा मिला। मंत्री ने दो माह में लाइन लॉस 15 प्रतिशत से नीचे लाने के कड़े निर्देश दिए। इस लक्ष्य को अक्तूबर तक पूरा करना है। लिहाजा एसई शहर एनके मिश्र ने व्यापक चेकिंग शुरू करा दी है। अभियान में दो दिन में ही 50 लाख रुपये से ज्यादा की बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी है। शुक्रवार दोपहर चेकिंग टीम ने वाटर कूलिंग प्लांट और ई- रिक्शा चार्जिंग स्टेशन को चोरी की बिजली से चलते पकड़ लिया। एसडीओ सत्यार्थ गंगवार के नेतृत्व में टीम बटलर प्लाजा के पीछे एएफएम चिलिंग वाटर प्लांट चेक किया तो पता चला कि सैलानी निवासी फरहान ने चार किलोवाट का कनेक्शन करीब डेढ़ साल पहले लिया था। उस पर 30 हजार रुपये से ज्यादा का बकाया मिला। प्लांट पर साढ़े सात किलोवाट से ज्यादा की चोरी मिली। इस पर कनेक्शन काटकर प्लांट मालिक पर एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

एसडीओ शाहदाना धर्मेंद्र यादव, एसडीओ मीटर महेंद्र कुमार, जेई नीरज पंवार, प्रवीण कुमार और विजिलेंस स्टाफ ने सूफीटोला स्थित हसन हाशमी के ई- रिक्शा स्टेशन पर छापा मारा तो दो दर्जन से ज्यादा ई- रिक्शा अलग से केबल डालकर चार्ज होते मिले। परिसर में सात किलोवाट का कनेक्शन भी था, लेकिन अलग से केबल डालकर बिजली चोरी हो रही थी। टीम ने कनेक्शन काटकर एफआईआर दर्ज करा दी। टीम कटीकुइंया पहुंची तो वहां पर इज्जतयार खां के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। सलीम और शारिक भी बिजली चोरी करते पकड़े गए। इन सभी पर रिपोर्ट कराई गई है। गुरुवार को दुर्गानगर में आइसक्रीम पार्लर में पकड़ी गई बिजली चोरी के मामले में भी शुक्रवार को संतोष कुमार पर मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनलॉस कम करने को सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मौके पर खराब मीटर बदलने के साथ ही बिल भी सही कराए जा रहे हैं। आसान किस्त योजना में 3038 बकायेदारों ने पंजीकृत कराया था, लेकिन किस्तें जमा नहीं कर रहे। 30 सितंबर तक किस्तें जमा नहीं करने पर सुविधा के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। - एनके मिश्र, एसई शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed