फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhs cheated on the pretext of extracting buried treasure by pretending to call a genie from the sky

Bareilly News: आसमान से जिन्न बुलाने का ड्रामा कर दबा खजाना निकालने के बहाने लाखों ठगे

Thu, 30 Jan 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated on the pretext of extracting buried treasure by pretending to call a genie from the sky
बरेली। मौलवी और उसके शातिर साथियों ने आसमान से जिन्न बुलाने और खेत में दबा सोना निकालने का झांसा देकर ड्रामा करते हुए लाखों रुपये की ठगी कर ली। इस दौरान मौलवी ने खुद पर गोली चलवाकर मरने का नाटक भी किया। बारादरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बदायूं के वजीरगंज थाने के गांव बरौर निवासी मोहनलाल ने बारादरी पुलिस को बताया कि बरेली आने पर सेटेलाइट के पास उनकी मुलाकात भूरा खां से हुई थी। भूरा ने टोना-टोटका होने की बात कहकर उन्हें झांसे में ले लिया। भूरा एक मौलवी व उसके तीन साथियों को लेकर मोहनलाल के घर पहुंचा। वहां रात के समय यह लोग मोहनलाल को उनके खेत में ले गए।
विज्ञापन

मौलवी ने जिन्न बुलाने का नाटक किया। मोहनलाल के मुताबिक वह जिन्न उनके अलावा मौलवी व उसके साथियों को भी दिखाई दे रहा था। बातचीत के आधार पर मौलवी ने उन्हें बताया कि खेत में सोने के सिक्कों से भरा घड़ा दबा हुआ है। खजाना निकालने के लिए दो लाख रुपये का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नालाल दो लाख रुपये लेकर सेटेलाइट स्टैंड पर पहुंचे तो वहां से पांचों लोग रुपये लेकर चले गए। भूरा ने उनसे कहा कि मौलवी एक विशेष भस्म खाते हैं, इसे खाकर ही खजाना खोजा जाएगा। इसके बाद 1,18,000 रुपये और ले लिए। अमर उजाला ब्यूरो
----
हत्या के बहाने डराकर फिर की ठगी
मोहनलाल के मुताबिक सात जनवरी की रात यह लोग फिर उनके खेत में गए और जिन्न से बातें करने लगे। एक पीतल का घड़ा निकालकर उन्हें देते हुए कहा कि यही खजाना है। मौलवी ने घड़ा छुपाकर रखने के लिए कहा और 1,59,000 रुपये भस्म के लिए लेकर चले गए। 25 जनवरी को यह लोग दोबारा आए और घड़ा रखकर तंत्र विद्या करने लगे।
उसी समय एक व्यक्ति आया और मौलवी को गोली मारकर भाग गया। मौलवी वहीं लेट गया, उसके सीने से खून जैसा पदार्थ निकल रहा था। मुन्नालाल यह दृश्य देखकर घबरा गए और वहां से भाग गए। अगली सुबह उनके पास आई की मौलवी की मौत हो गई है। पोस्टमाॅर्टम होने व मुन्नालाल पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी गई। मुन्नालाल ने काफी मिन्नतें कीं तो छह लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। मुन्नालाल को परेशान देखकर उनके भतीजे ने अकेले में उनसे पूछा तो उन्होंने जानकारी दी। इसके बाद
मुन्नालाल ने आपबीती सुना दी। मुन्नालाल के भतीजे को समझ आया कि किसी की हत्या नहीं हुई है बल्कि ठगी करने के लिए मौलवी ने ही नाटक रचा है। वह मुन्नालाल को लेकर बारादरी थाने आए और ठगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी।

-----
वर्जन
- मोहनलाल की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी थाना प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी कर खुलासा करने का निर्देश दिया है। संदिग्धों की धरपकड़ की जा रही है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed