फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhimpur Khiri Doctor and pharmacist in custody of Nepal Police for five days

लखीमपुर खीरी: पांच दिन से नेपाल पुलिस की हिरासत में हैं खीरी के डॉक्टर और फार्मेसिस्ट

Fri, 22 Feb 2019 12:15 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी/धनगढ़ी (नेपाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी/धनगढ़ी (नेपाल) Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 22 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Khiri Doctor and pharmacist in custody of Nepal Police for five days
नेपाल के जिला कैलाली के धनगढ़ी स्थित जिला प्रहरी कार्यालय

लखीमपुर जिले की एक सीएचसी में तैनात अधीक्षक डॉक्टर समेत दो चिकित्सक और फार्मासिस्ट 17 फरवरी से नेपाल पुलिस की हिरासत में हैं। नशे में हंगामा करने के आरोप में इनके साथ धनगढ़ी निवासी बैटरी रिक्शा चालक को भी हिरासत में लिया गया है। नेपाल के कैलाली जिले के सीडीओ (जिलाधिकारी) के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। इधर इस बाबत सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन


कैलाली जिला प्रहरी के डीएसपी हरीवली ने बताया कि भारत स्थित लखीमपुर खीरी के दो डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट रविवार को नेपाल घूमने गए थे। यहां वह डॉस बार में भी गए, जहां उन्होंने झगड़ा किया, फिर बैटरी रिक्शा से रात करीब 11 बजे लौटते समय बाजार में हो-हल्ला करने लगे। 
विज्ञापन


इन लोगों के साथ रिक्शा चालक धनगढ़ी निवासी हेम खत्री भी हंगामा कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां यह सब नशे में मिले और इनके पास से शराब की बोतल भी बरामद हुई। पुलिस ने नेपाल कानून के अनुसार सार्वजनिक केस दर्ज कर चारों को सीडीओ के सामने पेश कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने सात दिन की हिरासत में रखने का आदेश दिया है। चारों को जिले के बार्डर स्थित नेपाल के जिला कैलाली के धनगढ़ी स्थित जिला प्रहरी कार्यालय (जिला पुलिस) में हिरासत में रखा गया है। डीएसपी ने बताया कि सात दिन की हिरासत पूरी करने के बाद तीनों को फिर सीडीओ के सामने पेस कराया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि सीडीओ ही फैसला करेंगे हिरासत अवधि बढ़ेगी अथवा जुर्माना लेकर छोड़ा जा सकता है।


स्वास्थ्य विभाग में तैनात किसी भी डॉक्टर अथवा स्टाफ ने नेपाल जाने की अनुमति नहीं ली है। कुछ डॉक्टर और स्टाफ छुट्टी पर है। फिलहाल जांच करा रहे हैं कि छुट्टी पर गए डॉक्टर और स्टाफ कहां हैं? कोई बिना बताए गायब तो नहीं है? यदि नेपाल में जिले के डॉक्टर और फार्मेसिस्ट को हिरासत में रखा गया है तो वह निश्चित रूप से अनुपस्थित होंगे। ऐसी स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed