{"_id":"5b0592524f1c1bde408b756d","slug":"lakhimpur-defeats-bareilly-by-159-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर ने बरेली को 159 रन से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर ने बरेली को 159 रन से रौंदा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 23 May 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रिलायंस मैदान पर चल रहे शहीद कप अंतर जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एक मैच खेला गया।
डीसीए लखीमपुर और बरेली के मध्य हुए मुकाबले में लखीमपुर की टीम निर्धारित 40 ओवर का खेल भी नहीं पूरा कर सकी और पूरी टीम 31 ओवर में 192 रन बनाकर आउट हो गई। विनय ने सर्वाधिक 56, तन्नू ने 33 और तुषार ने 29 रनों का योगदान दिया। बरेली की ओर से संतोष ने तीन और हरिओम ने दो विकेट लिए। जवाब में बरेली की टीम 15 ओवर में मात्र 33 रनों पर ही ढेर हो गई। विजेता टीम की ओर से विनय ने एकबार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि प्रयांशु ने दो विकेट प्राप्त किए। इस तरह लखीमपुर ने 159 रन के बड़े अंतर से बरेली पर जीत दर्ज की। विनय को एकबार फिर मैन ऑफ दि मैच चुना गया। यह लखीमपुर की लगातार तीसरी जीत है। टूर्नामेंट सचिव मनोज यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे से लखनऊ और बरेली के बीच मुकाबला होगा।