फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lady constable filed a report of harassment against her policeman husband and father-in-law

महिला सिपाही का शोषण: पुलिसकर्मी पति ने छोड़ा साथ, सीओ पद से रिटायर ससुर ने कर डाली शर्मनाक करतूत

Thu, 15 Jun 2023 02:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Jun 2023 02:13 PM IST
सार

महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एक महिला पुलिसकर्मी अपने घर में ही शोषण का शिकार हो गई। सिपाही पति उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने लगा। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में ससुर ने उससे अश्लील हरकतें की। 

विज्ञापन
lady constable filed a report of harassment against her policeman husband and father-in-law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में तैनात महिला सिपाही ने अपने सेवानिवृत्त सीओ ससुर और कांस्टेबल पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


महिला सिपाही और उसके सिपाही पति की तैनाती एक ही जगह है। उनके सरकारी आवास में ही ससुर रहते हैं। ससुर यहां लंबे समय तक सीओ के रूप में तैनात रहे थे और कुछ समय पहले ही वह सेवानिवृत हुए हैं। वह मूलरूप से अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं महिला सिपाही मथुरा की रहने वाली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  UP: भाभी से अफेयर... शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म, फोन पर ससुर से युवक ने कहा- तुम जानो या तुम्हारी बेटी
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सिपाही का आरोप है कि वर्ष 2019 में उसका पति उसके दो बच्चों को छोड़कर शहर में ही दूसरी महिला के साथ किराये के मकान में रहने लगा। जब भी वह उसके पास जाती तो वह गालियां देकर उसको भगा देता था। पति के साथ न रहने का फायदा उठाकर सेवानिवृत्त ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। 

ससुर ने रखी ये डिमांड 

कुछ दिन पहले ससुर उसके सभी जेवरात लेकर अपने गांव चला गया। पीड़िता ने उन्हें फोन किया तो बताया कि जेवरात उसे नहीं मिलेंगे। यह भी कहा कि महिला सिपाही अपने वेतन से उसके बेटे को कार दिला दे। इसके बाद पीड़ित महिला सिपाही ने एसएसपी से शिकायत की। 

ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप मामला: न्यूड वीडियो कॉल कर ढाई करोड़ रुपये वसूले, अब कानून के शिकंजे में फंसी महिला

महिला सिपाही की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। बुधवार को सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि महिला कांस्टेबल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed