फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Labour death

पुराने कुएं की ढांग गिरी, चार मजदूर दबे, एक की मौत

Tue, 12 May 2020 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Labour death
कादरचौक/उसहैत (बदायूं)। उसहैत थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम ईंटें निकालते वक्त एक पुराने कुएं की ढांग गिर गई, जिसमें चार मजदूर दब गए। समय रहते तीन मजदूरों को बचा लिया गया। जबकि एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मजदूर के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम बची झझरऊ निवासी मजदूर सत्यवीर (26) पुत्र रामस्वरूप, उत्तम (25) पुत्र ओमकार, छविराम (40) पुत्र चंद्रपाल और भूरे (25) पुत्र नरेश मंगलवार शाम गांव के ब्रजपाल के पुराने कुएं की मजदूरी पर ईंटें निकाल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सत्यवीर कुएं में नीचे घुसा हुआ था। जबकि बाकी तीनों मजदूर रस्सी और बाल्टी के सहारे ईंटें बाहर निकाल रहे थे। उसी समय अचानक कुएं की ढांग गिर गई। जिसमें सत्यवीर दब गया। ऊपर खड़े तीनों मजदूर भी फिसलकर नीचे जा गिरे। कुछ मिट्टी उनके ऊपर भी गिर गई। यह देखकर कुआं मालिक के होश उड़ गए। सूचना पर गांव के दर्जनों लोग पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर उत्तम, छविराम और भूरे को बाहर निकाल लिया। जबकि सत्यवीर नीचे दबा रह गया। उसे निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई। शाम करीब साढ़े छह बजे तक खुदाई चली। तब कहीं जाकर उसे बाहर निकाला जा सका। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सत्यवीर की मौत हो गई। फिलहाल मजदूर के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed