{"_id":"600730f58ebc3e2e69157ab4","slug":"kovid-vaccination-centers-to-triple-vaccination-establishment-of-arrangements-bareilly-news-bly4342685136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण: टीका लगाने को तीन गुना किए केंद्र, व्यवस्थाओं में जुटा महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण: टीका लगाने को तीन गुना किए केंद्र, व्यवस्थाओं में जुटा महकमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 को 25 अस्पतालों में 4900 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जाएगा टीका
विज्ञापन
बरेली। कोविड टीकाकरण के दूसरे सत्र की तिथि निर्धारित करने के बाद अब शासन ने केंद्रों की तादाद और वैक्सीनेट किए जाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या निर्धारित कर दी है। 22 जनवरी को जिले के 25 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस दिन कुल 49 सत्र में 4900 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
कोविड-19 से बचाव के लिए 16 जनवरी को हुए टीकाकरण के बाद अब टीका लगाने के लिए शासन से अगली तारीख 22 जनवरी (सोमवार) मिली थी। मगर कहां, कितने सत्र में और कितनी संख्या में टीके लगाए जाएंगे, इसे लेकर निर्देश न मिलने से असमंजस था। मंगलवार सुबह शासन की ओर से मिली सूचना के तहत इस बार तीन गुना अधिक केंद्र बनाए जाएंगे। कुल 49 सत्रों में 49 सौ स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन से स्थिति स्पष्ट होेने के बाद दोपहर में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय में केंद्रों के नाम फाइनल किए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि केंद्रों पर कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सूची फाइनल करने के बाद टीकाकरण के लिए चयनित अस्पतालों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना अपडेट कर दी गई। सभी अस्पतालों को अपने संसाधन दुरुस्त करने को कहा गया है। टीकाकरण की लाइव कवरेज के भी निर्देश मिले हैं, इसलिए सीसीटीवी कैमरों की जांच पहले से ही करने की हिदायत दी गई है। अगर, कहीं चूक होगी तो संबंधित नोडल अधिकारी और अस्पताल प्रबंधक सुविधा मुहैया कराएंगे।