फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kovid Vaccination: 220 Vaccine on First Day of Phase III

कोविड टीकाकरणः तीसरे चरण के पहले दिन 220 को लगी वैक्सीन

Tue, 02 Mar 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Kovid Vaccination: 220 Vaccine on First Day of Phase III
demo photo - फोटो : अमर उजाला

तीसरे चरण के पहले दिन 220 को लगी वैक्सीन, 45 से 60 वर्ष के मरीज सर्टिफिकेट दिखाने पर किए जाएंगे प्रतिरक्षित

विज्ञापन
बरेली। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में सोमवार को तीसरे चरण के वैक्सीनेशन का सिलसिला शुरू हो गया। शहर में बने चार केंद्रों पर देर शाम तक दो सौ से ज्यादा बुजुर्ग और बीमार लोगों ने टीका लगवाकर खुद को प्रतिरक्षित कर लिया। अफसरों के मुताबिक, भविष्य में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में भी वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि लोगों को परेशानी न हो सके।
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, शाम पांच बजे तक खुशलोक अस्पताल में 100, जिला अस्पताल में 89 और यूपीएचसी सिविल लाइंस में 31 व्यक्तियों को प्रतिरक्षित किया गया। अभियान का जायजा लेने के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने जिला अस्पताल और खुशलोक अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जांच की। वहीं, अन्य अफसरों ने भी निर्धारित केंद्र का जायजा लिया। डॉ. सिंह ने बताया कि चार मार्च को 45 से 60 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के व्यक्तियों का फिर से टीकाकरण होगा। चार मार्च को उन्हें ी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी, जिन्हें चार फरवरी को प्रतिरक्षित किया गया था। टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वह संक्रमण से बच सकें। 45 से 60 वर्ष तक के बीमार लोगों को स्वास्थ्य संबंधी फार्म भरना होगा।
विज्ञापन

जहां इलाज चल रहा है वहां मिलेगा सर्टिफिकेट

डॉ. सिंह ने बताया कि तीसरे चरण में 45 से 60 वर्ष के बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। बताया कि बीमार व्यक्तियों के लिए विशेष सर्टिफिकेट बना है। इसमें बीमारी की सारी जानकारी होगी। इस सर्टिफिकेट पर रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिसनर के साइन होंगे। सर्टिफिकेट टीकाकरण केंद्र में जांचकर्ता को देना होगा। इसी आधार पर ही रजिस्ट्रेशन होगा और टीका लगेगा। अगर यह फॉर्म किसी को उपलब्ध नहीं हो पाता है तो इस सर्टिफिकेट की जानकारी को टाइप करा कर भी लाने पर मान्य होगा। बशर्ते इलाज करने वाले चिकित्सक से इसे सत्यापित कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिशा पाटनी के पिता ने लगवाई वैक्सीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी कोविड वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्वदेशी वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए लोगों से टीकाकरण अभियान में योगदान देने की अपील की। कहा, वैक्सीन लगने के बाद उन्हें किसी तरह की घबराहट नहीं हुई। उधर, गृहणी नीना खंडेलवाल ने भी वैक्सीन लगने के बाद किसी तरह की हालत बिगड़ने या तबियत खराब होने से इनकार किया। अफसरों के मुताबिक सोमवार को दो सौ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई मगर एईएफआई यानी हालत बिगड़ने का एक भी केस केंद्रों पर रिपोर्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed