फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khanan

देखिए सर! पुलिस फिर कराने लगी अवैध खनन

Mon, 02 Dec 2019 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Khanan
बरेली। भमोरा के सिंगाह गांव में रात के वक्त जेसीबी से खनन किया जा रहा है। एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। सुबह डीएम से लेकर कई अधिकारियों से इसकी शिकायत कर दी। वीडियो टैग कर ट्विटर पर भी शिकायत हुई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वह इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन

भमोरा के गांव देवचरा निवासी सौरभ गुप्ता की पुलिस से तनातनी चल रही है। दरअसल, सौरभ के खिलाफ एक मामले में भमोरा एसओ ने कार्रवाई की थी। सौरभ उसे गलत बताते हुए कोर्ट चले गए। अब वह इलाके भर में हो रहीं गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर पुलिस के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। सौरभ ने अब खनन के खिलाफ भी अभियान छेड़ा है। सौरभ के मुताबिक शनिवार को पूरी रात सिगांह गांव में जेसीबी से खनन कर प्लॉटों में पटान किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर उन्हें भेज दिया। दिन में वह खुद मौके पर गए तो खनन करने वाले निकल गए। सौरभ ने खनन की शिकायत एसओ, एसडीएम आंवला से लेकर डीएम तक से की है। अफसरों ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही सौरभ से कहा है कि वह खनन के वक्त ही सूचना दें ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed