UP News: केरल की लड़की से दुबई में किया दुष्कर्म, आरोपी नदीम बरेली से हुआ गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर केरल की लड़की से दुष्कर्म के आरोपी नदीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल पुलिस ने बरेली में दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर केरल की लड़की के साथ दुबई में दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से मुकर गया। पीड़ित लड़की ने आरोपी के खिलाफ केरल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर केरल पुलिस अपने साथ ले गई।
पीड़ित लड़की ने केरल के इरीक्कुर थाने में आरोपी नदीम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नदीम बरेली के परतापुर जीवन सहाय का निवासी है। वह दुबई में टैक्सी चलाता था। पीड़ित लड़की वहां कंडक्टर की नौकरी करती थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि नदीम ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
नदीम दुबई में शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। इस बीच लड़की ने शादी की बात कही तो वो टालमटोल करने लगा। फिर अचानक से नदीम ने दुबई छोड़ दिया। पीड़िता ने उससे फोन पर बात की तो बहाने बनाने लगा। इसके बाद पीड़ित लड़की भी वहां से केरल वापस आई गई। उसने आरोपी नदीम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट दर्ज करने के साथ केरल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। केरल पुलिस की टीम एक आरोपी को तलाशते तलाशते बरेली पहुंची। थाना इज्जतनगर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर नदीम को गिरफ्तार कर लिया। सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी नदीम को केरल पुलिस अपने साथ ले गई है।