{"_id":"5a20676d4f1c1b69678bf473","slug":"kaun-banega-meyer-decision-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा मेयर.. फैसला आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा मेयर.. फैसला आज
बरेली।
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
मतगण्ाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले भर में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बरेली नगर निगम की मतगणना बरेली कॉलेज में होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सुबह नौ बजे से वार्डों के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर दो बजे तक मेयर पद का भी परिणाम घोषित होने की संभावना है।
बरेली कॉलेज में नगर निगम के अलावा धौराटांडा, रिठौरा और ठिरिया निजावत खां नगर पंचायत की मतगणना के लिए 27 टेबिल लगाई जाएंगी। मीरगंज तहसील में मतणगना स्थल पर फतेहगंज पश्चिमी, शाही और शीशगढ़ नगर पंचायत के वोटों की गिनती होगी। यहां 34 टेबिल लगाई जा रही हैं। नवाबगंज नगर पालिका और सेंथल की मतगणना मतगणना एक ही स्थान पर होनी है। इसके लिए 23 टेबिल लगाई गई हैं। बहेड़ी नगर पालिका परिषद, फरीदपुर, देवरनिया, रिछा और शेरगढ़ नगर पंचायतों की मतगणना 51 टेबिल पर होगी। फरीदपुर नगर पालिका परिषद, फतेहगंज पूर्वी की मतगणना के लिए 33 टेबिल लगाई जा रही हैं। आंवला नगर पालिका परिषद, बिशारतगंज और सिरौली नगर पंचायत की मतगणना 40 टेबिल पर होगी।