फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kasganj-Lalkuan special train will be canceled on 21st

21 को निरस्त रहेगी कासगंज-लालकुआं स्पेशल ट्रेन

Thu, 04 Nov 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kasganj-Lalkuan special train will be canceled on 21st
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कई अन्य ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव
विज्ञापन

बरेली। सब-वे निर्माण के चलते 05381 कासगंज-लालकुंआ अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी 21 नवंबर को निरस्त रहेगी। इसके साथ ही 05347/05348 कासगंज-अछनेरा- कासगंज अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी को भी 10, 18 और 28 नवंबर को निरस्त किया गया है। इस अवधि में कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और रीशेड्यूल किया गया है।
इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कासगंज-मथुरा और लालकुआं-बरेली सिटी रेल लाइन पर सीमित ऊंचाई वाले सब-वे का निर्माण इसी महीने किया जाना प्रस्तावित है। सब-वे निर्माण के चलते इस अवधि में ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही रीशेड्यूलिंग भी की गई है। उन्होंने बताया कि दो ट्रेनें निरस्त करने के साथ ही टनकपुर से चलने वाली 05076 टनकपुर-चोपन गाड़ी 21 नवंबर को एक घंटा 40 मिनट के विलंब से चलाई जाएगी। 21 नवंबर को ही कासगंज से चलने वाली 05369 कासगंज-लालकुआं विशेष सवारी गाड़ी 140 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह 21 नवंबर को 05386 पीलीभीत-बरेली सिटी, 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी भोजीपुरा में शार्ट टर्मिनेट की जाएगी। 05335 काशीपुर-कासगंज लालकुंआ स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। उन्होंने बताया 05321 बरेली-टनकपुर, 05329 बरेली सिटी-पीलीभीत और 05327 बरेली सिटी-लालकुआं विशेष गाड़ी को भोजीपुरा से चलाया जाएगा। इसके साथ ही 05423 कासगंज-भरतपुर गाड़ी को 10 और 18 नवंबर को 10 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। कासगंज से 28 नवंबर को चलने वाली 05423 कासगंज-भरतपुर गाड़ी 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed