{"_id":"69f2e32e0637c1296109685f","slug":"kanungo-arrested-for-taking-bribe-in-bareilly-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दस हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी कानूनगो गिरफ्तार, किसान से पैमाइश के नाम पर मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दस हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी कानूनगो गिरफ्तार, किसान से पैमाइश के नाम पर मांगी थी रकम
Thu, 30 Apr 2026 10:36 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:36 AM IST
सार
बरेली की फरीदपुर तहसील में तैनात चकबंदी कानूनगो को रिश्वत लेना भारी पड़ गया। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी कानूनगो को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बरेली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कबंदी कानूनगो कमल सुधीर शुक्ला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली की फरीदपुर तहसील में तैनात चकबंदी कानूनगो कमल सुधीर शुक्ला को बुधवार शाम साढ़े पांच बजे एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर एंटी करप्शन जितेंद्र सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने चकबंदी कानूनगो को बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग फतेहगंज पूर्वी के पास से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
कमल सुधीर शुक्ला मूल रूप से जनपद शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती का निवासी है। उस पर गांव खजुरिया निवासी किसान राजीव से जमीन की पैमाइश के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की गई थी। शिकायत के बाद टीम ने योजना बनाकर राजीव को तय जगह पर बुलाया। जैसे ही कानूनगो ने रिश्वत ली, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली बरेली में कमल सुधीर शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन