फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Judge's lawyer niece dies under suspicious circumstances, murder charge

Bareilly News: जज की अधिवक्ता भतीजी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 28 Nov 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Judge's lawyer niece dies under suspicious circumstances, murder charge
बरेली। हापुड़ में तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन असगर अली की अधिवक्ता भतीजी महजबीन की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महजबीन की शादी नौ माह पहले ही हुई थी। पिता डॉ. हासिम अंसारी ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए महजबीन के पति, सास-ससुर, देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सहसवानी टोला निवासी अधिवक्ता अच्छन अंसारी ने बताया कि उनके भाई डॉ. हासिम अंसारी ने अपनी बेटी महजबीन की शादी 27 फरवरी को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शाहाबाद निवासी डॉ. तल्हा से की थी। डॉ. तल्हा निजी मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस अंतिम वर्ष का छात्र है। शादी में बेटी के लिए कार भी दी थी, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

पति डॉ. तल्हा, ससुर डॉ. मेहंदी हसन, सास आसमां, देवर डॉ. हमजा व जैद, ननद उज्मा व चमन, ननदोई डॉ. फैजान दूसरी कार की मांग को लेकर महजबीन को प्रताड़ित कर रहे थे। महजबीन अधिवक्ता थीं और प्रैक्टिस कर रही थीं। उनके चाचा असगर अली सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छन अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के चार बजे उनके परिचित ने कॉल कर सूचना दी कि महजबीन की मौत हो गई है। वह लोग पहुंचे तो देखा कि बेटी के गले पर निशान थे। मुंह से झाग निकला हुआ था। कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed