फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jharkhand woman and man arrested with six kg opium in bareilly

Bareilly News: छह किलो अफीम के साथ झारखंड की महिला और युवक गिरफ्तार, एसटीएफ ने की कार्रवाई

Sat, 22 Jun 2024 06:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 06:11 PM IST
सार

बरेली में एसटीएफ एवं फरीदपुर पुलिस ने अफीम के साथ एक महिला व सिरौली के युवक को गिरफ्तार किया है। महिला झारखंड की रहने वाली है। वह झारखंड से अफीम लेकर यहां आई थी। 

विज्ञापन
Jharkhand woman and man arrested with six kg opium in bareilly
अफीम तस्करी की आरोपी महिला और युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसटीएफ ने अफीम तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की एक महिला और युवक गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से छह किलो अफीम बरामद हुई है। महिला शांति कुमारी झारखंड के हजारीबाग जिले की रहने वाली है, जबकि युवक राहुल सिरौली के अंजनी गांव का रहने वाला है। महिला झारखंड से अफीम लाकर अपने साथी के साथ मिलकर बरेली, आसपास के जनपदों और उत्तराखंड में सप्लाई करती थी। 

विज्ञापन


झारखंड के हजारीबाग जनपद की रहने वाली शांति कुमारी अफीम लेकर उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस से बरेली जा रही थी। इसकी सूचना एसटीएफ को मिली। एसटीएफ मेरठ यूनिट के उप निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार अपनी टीम के साथ फरीदपुर पहुंचे। उन्होंने फरीदपुर पुलिस को साथ लेकर रोडवेज बस शाहजहांपुर-बरेली हाईवे पर सरकड़ा मोड के पास तय बस को रुकवा लिया। 
विज्ञापन


बैग में रखी मिली अफीम 
बस में सवार झारखंड की महिला के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें छह किलो अफीम बरामद हुई। एसटीएफ ने महिला को हिरासत में ले लिया और बस को रवाना कर दिया। आरोपी महिला को लेकर टीम फरीदपुर थाने पहुंची। यहां उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि इसका एक गिरोह है, जो मादक पदार्थ की तस्करी करता है। वह राजू मांझी निवासी ग्राम चुरचू जनपद हजारीबाग झारखंड से 105000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफीम खरीद कर लाती है। राजू मांझी अपने गांव में अवैध अफीम की खेती करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह अफीम को झारखंड से लाकर उत्तराखंड तक सप्लाई करती है। वह शनिवार बरेली रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच कर बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के अंजनी गांव निवासी राहुल को अफीम देने वाली थी। महिला को गिरफ्तार करने के बाद टीम ने नेशनल हाईवे पर सरकड़ा गांव के पास से राहुल को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों ने अफीम तस्करी से काफी संपत्ति अर्जित की है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह झारखंड से अफीम मांगता था और हाईवे पर इसकी सप्लाई करता है। उसके साथ ही वह पंजाब के लोगों को भी सप्लाई करता है। दोनों ही तस्कर कई बार अफीम की खेप ले जा चुके हैं। आरोपी महिला ने बताया कि वह व्यक्ति 10 दिन पूर्व ही झारखंड से अफीम लेकर उत्तराखंड गई थी। दोनों के विरुद्ध फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed