{"_id":"6771b2c2be80ac9e0b0e70df","slug":"jhansi-team-accused-the-jury-of-bias-bareilly-news-c-4-lko1064-551115-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झांसी की टीम ने निर्णायक मंडल पर लगाया पक्षपात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झांसी की टीम ने निर्णायक मंडल पर लगाया पक्षपात का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हैंडबॉल प्रतियोगिता में रविवार को बरेली और झांसी की टीम के बीच में हुए मुकाबले में विवाद की स्थिति बन गई। इसमें झांसी की टीम के कोच ने टेबल पर बैठे निर्णायक मंडल पर बरेली की टीम पर अधिक समय देने का आरोप लगाया है। दरअसल, झांसी और बरेली टीम के बीच चल रहे मुकाबले के अंत में झांसी की टीम दो अंक की बढ़त से आगे चल रहा थी। अंतिम 30 सेकेंड शेष रहने पर बरेली की टीम ने दो गोल कर मुकाबला 15-15 से बराबर कर दिया।
इसी दौरान झांसी टीम के कोच ने आपत्ति जताते हुए निर्णायक मंडल पर बरेली की टीम को अधिक समय देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मुकाबले में 30 सेकेंड ही दिए गए तो दो रेड कार्ड उनकी टीम के खिलाड़ियों को कैसे दे दिए। वहीं निर्णायक मंडल ने किसी भी तरह के पक्षपात करने की बात को नकारते हुए आरोप को गलत बताया। झांसी टीम के खिलाड़ियों को कहना है कि खेल को खेल की तरह न खेलना गलत हैै। होम ग्राउड पर प्रतियोगिता होने का फायदा उठाना ठीक नहीं।
-- निर्णायक बाहर के है तो पक्षपात करने का कोई सवाल ही नहीं है। बातचीत करके समझा दिया गया है। - फसील बेग, जिला हैंडबाल सचिव
- किसी भी तरह का पक्षपात नहीं किया गया है। झांसी टीम की ओर से लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। अगर ऐसा होगा तो जांच कमेटी बनाकर कार्रवाई की जाएंगी। - जितेंद्र यादव, आरएसओ
विज्ञापन
संवाद