{"_id":"5a1c79c14f1c1b9f678be177","slug":"jeep-on-highway-bus-collided-with-tempo-12-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर जीप, टेंपो से टकराई बस, 12 यात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर जीप, टेंपो से टकराई बस, 12 यात्री घायल
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे के परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट पर उत्कर्ष मैनेजमेंट कॉलेज की बस ब्रेक फेल होने से बेकाबू होकर टेंपो और जीप में टकरा गई। हादसे में टेंपो और जीप में सवार 12 यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि उस वक्त बस में छात्र नहीं थे। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बस का ड्राइवर भाग गया।
खड़ौआ स्थित उत्कर्ष मैनेजमेंट कॉलेज की बस सोमवार सुबह आठ बजे छात्रों को लेने फतेहगंज पश्चिमी की तरफ जा रही थी तभी परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट पर बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे बेकाबू होकर बस सामने से आ रही जीप और टेंपो से टकरा गई। हादसे से टेंपो और जीप में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने टेंपो और जीप में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों के 12 घायल यात्रियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।