Bareilly News: काम के दबाव में विद्युत निगम के जेई ने खाया जहर, आईसीयू में भर्ती, हालत गंभीर
परिजनों ने बताया कि विभागीय कार्य का अधिक बोझ होने के कारण वह डिप्रेशन में रहते हैं, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में विद्युत निगम के एक जूनियर इंजीनियर ने काम के दबाव में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसका पता लगा। उन्होंने शुक्रवार रात जेई को अस्पताल में भर्ती कराया। आईसीयू में जेई का उपचार चल रहा है। हालत गंभीर बताई गई है।
भुता विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई शम्सुल इस्लाम शुक्रवार देर शाम को ड्यूटी करके बरेली अपने आवास पर आए। घर पर ही जेई ने जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें जब देखा तो वह कमरे में बेहोश पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल शहर के निजी अस्पताल में ले गए।
काम के बोझ से डिप्रेशन में थे जेई
परिजनों ने बताया कि विभागीय कार्य का अधिक बोझ होने के कारण वह डिप्रेशन में रहते हैं, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया। उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। जेई के होश में आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- युवती के जाल में फंसी महिला: दोस्तों से करवाया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल; धर्मांतरण का बनाया दबाव
ये भी पढ़ें- कातिल पत्नी: प्रेमी अब्बास के साथ मिलकर की थी पति की हत्या; छह साल की बेटी की गवाही पर मिली उम्रैकद की सजा
अधिशासी अभियंता द्वितीय उमेश चंद ने बताया कि जेई ने कौन सा पदार्थ खाया है, डॉक्टरों द्वारा पुष्टि होने के बाद स्पष्ट होगा। डिप्रेशन व नौकरी के अलावा अन्य कारण भी हो सकते हैं। जांच कराकर सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।