फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   JCB went on illegal construction of daughter-in-law of former MLA Roshanvarma

पूर्व विधायक रोशनवर्मा की बहू के अवैध निर्माण पर चली जेसीबी

Fri, 22 Apr 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
JCB went on illegal construction of daughter-in-law of former MLA Roshanvarma
निगोही में अवैध निर्माण ढहाए जाने के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही (शाहजहांपुर)। स्वामी प्रसाद मौर्यं के साथ भाजपा छोड़कर सपा में आने वाले तिलहर से पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की मुसीबत बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को निगोही में उनकी बहू के नाम पर दर्ज जमीन पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी ने ढहा दिया। इस दौरान एसडीएम, एसपी सिटी के साथ ही कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। पूर्व विधायक ने इसे बदले की कार्रवाई कहा है।
विज्ञापन

2017 में भाजपा के टिकट से तिलहर विधानसभा से जीतने वाले रोशनलाल वर्मा मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ चुनाव से ठीक पहले सपा में आ गए थे। उन्होंने सपा के टिकट पर तिलहर विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा की सलोना कुशवाहा से हार गए थे। विधायक की बहू रुचि वर्मा द्वारा निगोही थाने के सामने अवैध निर्माण की शिकायत कुछ दिन पहले प्रशासन को मिली थी। राजस्व विभाग ने मौके पर जाकर नापजोख की तो एक शौचालय व भवन का कुछ हिस्सा अवैध मिला था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर लगभग ढाई बजे दो जेसीबी के साथ एसडीएम तिलहर हिमांशु उपाध्याय, एसपी सिटी संजय कुमार, तहसीलदार तृप्ति गुप्ता, सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह खुदागंज, तिलहर, निगोही व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाना शुरू कर दिया। जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बना शौचालय, चबूतरा और भवन का ऊपरी हिस्सा तोड़ा गया। पुलिस लगातार भीड़ को खदेड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक होती रही कार्रवाई
थाने के सामने भवन में अस्पताल का संचालन होता है। इसमें फोटो स्टेट की मशीन, मेडिकल स्टोर, किराना और हेयर ड्रेसर की दुकान का संचालन होता है। जेसीबी मशीन चलने के बाद दुकानदार अपना सामान हटाने में जुटे रहे। ढाई बजे से शुरू तोड़फोड़ शाम छह बजे तक जारी थी। इस दौरान भवन के ऊपरी हिस्से की बीम तोड़ने में काफी वक्त लग गया।
जेसीबी चली तो उमड़ी भीड़
पूर्व विधायक के भवन पर जेसीबी चलने की खबर पर भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। भीड़ को रोकने और विरोध की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी पहले ही तैयार थे। पुराने बस अड्डे से लेकर ब्लॉक तक लोगों की भीड़ रही। इस दौरान पुलिस लगातार भीड़ पर काबू पाने के लिए खदेड़ती रही।
अस्पताल में आया एक मरीज, जेसीबी देख भागा
भवन में संचालित अस्पताल में बृहस्पतिवार को पेट दर्द का एक मरीज आया था। उसका इलाज शुरू होने से पहले अधिकारी जेसीबी लेकर पहुंच गए। पुलिस फोर्स और जेसीबी को देखकर मरीज भी भाग गया। इस दौरान अस्पतालकर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें तोड़फोड़ के लिए कोई नोटिस नहीं दिया गया। इस पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि अस्पताल किराये के भवन में चल रहा है। भवन के मालिक को तीन दिन पहले नोटिस उपलब्ध कराया जा चुका है।
होता रहा अवैध निर्माण, पुलिस ने साध ली थी चुप्पी
थाने के सामने 2010 में पूर्व विधायक के बेटे ने जमीन खरीदी थी। जमीन पर बहुमंजिला इमारत का निर्माण कराया गया। सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण थाने के सामने होता रहा। इसके बाद भी पुलिस ने रोकने-टोकने का प्रयास नहीं किया। सत्ता में रहते हुए रोशनलाल के खिलाफ बोलने की किसी ने हिम्मत नहीं की, लेकिन विधानसभा चुनाव में हार के बाद अवैध निर्माण पुलिस और प्रशासन को नजर आया।
क्षेत्रीय लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर भवन निर्माण की शिकायत की थी। नाप के दौरान आरोप सत्य पाए गए थे। ग्राम समाज की 25 मीटर जमीन पर कब्जा कर बनाए गए अवैध निर्माण को गिरा दिया गया है। - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम तिलहर
हमारे बेटे विनोद वर्मा ने जमीन खरीदी थी। उसकी मौत के बाद विधवा बहू रुचि वर्मा के नाम पर भवन आ गया। चार मंजिला इमारत में बहू का परिवार रहता है। शेष जगह को उसने किराये पर दिया हुआ है। यही बहू की रोजी-रोजी का जरिया है। यदि हमारी जमीन गलत है तो पड़ोस के कुछ लोगों ने भी अवैध कब्जा कर रखा है। प्रशासन बदले की भावना से कार्रवाई कर रहा है।

-रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक, तिलहर
-थाने के सामने साईं अस्पताल के भवन के कुछ हिस्से पर अवैध निर्माण हुआ था। नाप में अवैध पाते हुए प्रशासन ने कार्रवाई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा है। -संजय कुमार, एसपी सिटी।

शाहजहांपुर। निगोही में थाने के सामने अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी। संवाद

शाहजहांपुर। निगोही में थाने के सामने अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed