{"_id":"5eaa81da8ebc3e90aa5f6aaa","slug":"jasveer-murder-six-accused-arrested-sent-to-jail124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसवीर हत्याकांड: हम नहीं मरते तो वो हमें मार डालता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसवीर हत्याकांड: हम नहीं मरते तो वो हमें मार डालता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। गैंगस्टर जसवीर की हत्या सात लोग ने की थी। रविवार को पुलिस ने इसका खुलासा 6 आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जसवीर उन्हें और उनके परिवार वालों को कई बार सरेआम बेइज्जत कर चुका है। यदि वह ऐसा नहीं करते तो मृतक मौका देख कर उन पर हमला कर देता।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर आसपुर के जसवीर की गोली मार कर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसका साथी राजकुमार गोली लगने से घायल हो गया था। मामले में जसवीर के भाई नीरज ने पड़ोसी गांव राजपुर खुर्द के छोटे, नन्हे सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान सामने आया कि हत्याकांड में राजपुर खुर्द के प्रवीण और आर्यनदर भी शामिल थे। पूछताछ के दौरान लल्ला ने बताया कि जसवीर कई बार उसके पिता पर हमला कर चुका था और वह उसको मारने की कोशिश में लगा हुआ था। वहीं छोटे ने बताया कि जसवीर अक्सर आमना सामना होने पर उससे अभद्र व्यवहार करता था और कभी भी उनकी हत्या कर सकता था। रविवार को भी वह गेहूं की कटाई कर रहे थे तब जसवीर अपने साथियों के साथ उधर से गुजरा और उन्हें देखकर गालियां देने लगा। एक घंटे बाद फिर उसी रास्ते से पड़ोसी गांव से लौटा तो दोबारा उन्हें देखकर गली गलौज किया। लगातार वह उन्हें कहीं भी बेइज्जत करता था, जिससे वह अजीज आ चुके थे इसलिए उसे मौत के घाट उतारने की योजना बना ली। फिर मौका मिलते ही उसे मार डाला।
विज्ञापन
कोतवाल सुनील कुमार ने बताया छोटे, नन्हे, विजय उर्फ लल्ला, नंदन, महिंदर और प्रवीण को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है जल्द ही उसको हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन