{"_id":"61994da4545f743d7a295c77","slug":"jam-on-lucknow-highway-from-morning-till-night-bareilly-news-bly466711829","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ हाईवे पर सुबह से रात तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ हाईवे पर सुबह से रात तक जाम
विज्ञापन
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
ट्रैक पर वाहन फंसे होने की वजह से दस मिनट तक खड़ी रही मालगाड़ी
आरपीएफ ने ट्रैक खाली कराकर निकलवाया, देर रात तक हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर शनिवार सुबह मीरानपुर कटरा की तरफ से लगना शुरू हुआ जाम शाम तक फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर को पार करते हुए बरेली की तरफ एक किलोमीटर तक पहुंच गया। जाम के बीच फाटक बंद न हो पाने की वजह से मालगाड़ी को भी करीब दस मिनट तक क्रॉसिंग के पास रोकना पड़ा। बमुश्किल आरपीएफ ने फाटक बंद कराकर ट्रेन को निकलवाया। जब छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर लिंक मार्ग पर डायवर्ट किया गया तो वाहनों ने रेंगना शुरू किया, लेकिन देर रात तक हाईवे जाम से मुक्त नहीं हो पाया।
हुलासनगरा में शनिवार सुबह से मीरानपुर कटरा की तरफ हाईवे पर जाम लगा हुआ था। दोपहर तीन बजे हुलासनगरा क्रासिंग को कई ट्रेनें लगातार गुजरने की वजह से देर तक बंद रखना पड़ा, इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मीरानपुर कटरा से फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से आगे एक किलोमीटर तक जाम लग गया। बाद में जब फाटक खुला तो पहले निकलने की होड़ में वाहन आमने सामने आकर फंस गए। जाम भीषण होने पर क्रॉसिंग पर भी वाहन खड़े हो गए। इस बीच मालगाड़ी आने की सूचना मिलने पर गेटमैन ने फाटक बंद करने का प्रयास किया तो ट्रैक पर वाहन खड़े होने की वजह से बंद नहीं हो सका। इस वजह से मालगाड़ी को रोक दिया गया, इसके बाद आरपीएफ ने वाहनों को हटवाकर ट्रैक खाली कराया और मालगाड़ी को निकाला गया। इस दौरान करीब दस मिनट तक मालगाड़ी क्रॉसिंग के पास खड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने छोटे वाहनों को जैतीपुर और कसरक लिंक मार्ग पर डायवर्ट किया तब जाकर वाहनों ने रेंगना शुरू किया, लेकिन देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने आधी रात के बाद पूरी तरह जाम खुलने की उम्मीद जताई है।