फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jallianwala Bagh waited for five hours, Kolkata Express for four hours

Bareilly News: जलियांवाला बाग ने पांच, कोलकाता एक्सप्रेस ने चार घंटे कराया इंतजार

Wed, 27 Dec 2023 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jallianwala Bagh waited for five hours, Kolkata Express for four hours
बरेली। सर्द मौसम में भी मंगलवार को ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया। इस दौरान जलियांवाला बाग ने पांच, कोलकाता एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आईं। राजधानी एक्सप्रेस और सुपरफास्ट सुहेलदेव एक्सप्रेस भी आधा-आधा घंटा देरी से आईं।
विज्ञापन


कोहरे के कारण निरस्तीकरण और रूट परिवर्तन की वजह से ट्रेनों की संख्या पहले से ही कम है। इसके बाद भी रात में कोहरा छाने के कारण लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों का समय पटरी से उतर गया है। मंगलवार को 18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस पांच घंटे, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस एक घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस चार घंटे, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे, 12355 अर्चना एक्सप्रेस चार घंटे, 22356 पाटिलपुत्र सुपरफास्ट दो घंटे, 12370 कुंभ एक्सप्रेस एक घंटे, 15910 अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12203 अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे, 13009 दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12429 नई दिल्ली सुपरफास्ट एक घंटे देरी से बरेली आईं।
विज्ञापन

कासगंज-लालकुआं, बरेली-चंदौसी रूट की ट्रेनों ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, घने कोहरे की आशंका को लेकर सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed