फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jal Nigam will lay 302 km pipeline, 76,465 families will get free connections

Bareilly News: 302 किमी की पाइप लाइन बिछाएगा जल निगम, 76,465 परिवारों को मिलेगा निशुल्क कनेक्शन

Wed, 03 Dec 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam will lay 302 km pipeline, 76,465 families will get free connections
बरेली। पेयजल प्रणाली को नए सिरे से विकसित करने के लिए फेज-1 पुनर्गठन परियोजना को व्यय वित्त समिति से ₹265.95 करोड़ की स्वीकृति मिलने के बाद जल निगम 302 किमी की पाइप लाइन बिछाएगा। अटल नवीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन,02 (अमृत-2.0) के तहत 76,465 परिवारों को निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि इसी माह टेंडर निकलेंगे। जनवरी से काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना पर खर्च होने वाली राशि में केंद्र सरकार 85.30 करोड़, राज्य सरकार 145.04 करोड़ और नगर निगम 25.59 करोड़ रुपये देगा। परियोजना के पूरा होने पर बरेली में लगभग 92% आबादी, यानी करीब 9 लाख लोगों को नियमित और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के सभी 80 वार्डों में पीने के साफ पानी की आपूर्ति बड़ी समस्या है। गंदा पानी आने के साथ ही लो प्रेशर की शिकायत भी रहती है। व्यवस्था में सुधार के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम ने सर्वे कराने के बाद प्रोजेक्ट को शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा था। इस प्रोजेक्ट को स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी (एसएलटीसी) व स्टेट हाई पॉवर सेंशन कमीशन से मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा इकोनाॅमिक फाइनेंस कमीशन (ईएफसी) के स्तर से भी फाइल को मंजूर कर लिया गया है।
मंगलवार को कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई। अब टेंडर की ई-निविदा संबंधी प्रक्रिया को पूरा कर जल निगम के अधिकारी काम शुरू कराएंगे।
19 टैंक और 37 बोरिंग ट्यूबवेल बनेंगे
जल निगम इस योजना के तहत 19 टैंक और 37 बोरिंग ट्यूबवेल बनवाएगा। टैंक 1300, 2550, 2200, 2600, 2500, 2300, 2400, 1800, 1550, 2400, 1300, 1800, 1600, 2350, 2000, 700, 600, 500 और 1300 किलोलीटर क्षमता के होंगे। रोजाना प्रति व्यक्ति के हिसाब से 135 लीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
पुरानी बंदकर बिछाई जाएंगी नई लाइनें
गंदा पानी आने की शिकायतें रोकने के लिए पुरानी लाइनों को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। प्रमुख रूप से पुराने शहर के हजियापुर, सूफी टोला, कुरैश नगर, रबड़ी टोला, कटरा चांद खां, सेमलखेड़ा को शामिल किया गया है। संवाद




----------------------
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब कार्य के लिए ई-निविदा निकालकर टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसी माह से काम शुरू कराने की तैयारी है। - संजय कुमार, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed