फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jai Shriram echoed on the streets of saffron city

भगवा हुई शहर की सड़कों पर गूंजा जय श्रीराम

Thu, 14 Jan 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jai Shriram echoed on the streets of saffron city
रथ यात्रा में शामिल भगवान श्रीराम का झांकियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

राम मंदिर समर्पण निधि अभियान के तहत जन जागरूकता के लिए निकली श्रीराम रथ शोभायात्रा

विज्ञापन
बरेली। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के तहत श्रीराम रथ शोभायात्रा डेलापीर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर सिविल लाइंस तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भगवा हुई शहर की सड़कों पर जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

विश्व हिंदू परिषद एवं आरएसएस के नेतृत्व में निकाली जा रही शोभायात्रा डेलापीर से डीडीपुरम, प्रेम नगर, धर्म कांटा चौराहा, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, जिला अस्पताल होती हुई सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पर पहुंची। इस यात्रा में शहर के हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर शामिल हुए। इस दौरान राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विहिप के विभाग अध्यक्ष पवन कुमार अरोड़ा ने लोगों से कहा कि 15 जनवरी को श्रीराम मंदिर निर्माण में निधि समर्पण के लिए आने वाली टोलियों को अपना अंशदान जरूर दें। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक अतुल खंडेलवाल, विभाग प्रचारक आनंद, विक्त्रसंत, अनुराग अग्रवाल,आशु अग्रवाल, विवेक अग्रवाल,नीरू भारद्वाज, डॉ विमल यादव, हरीश कश्यप, हरेंद्र, रामा शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed