{"_id":"664071a9c8580c10ec02fdff","slug":"jaharkhurani-gang-robbed-the-young-man-by-unconscious-in-bareilly-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चाय पिलाकर युवक से लूट... सेटेलाइट बस स्टैंड पर जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चाय पिलाकर युवक से लूट... सेटेलाइट बस स्टैंड पर जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार
Sun, 12 May 2024 01:08 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 May 2024 01:08 PM IST
सार
हरिद्वार से अपने घर लौट रहे युवक को बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बना लिया। उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर उसे लूट लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर एक युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूट लिया। शातिरों ने युवक को बातों में फंसाया। उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवक के बेहोश होने पर उसकी जेब से मोबाइल, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव मलखा निवासी 26 वर्षीय राकेश ने बताया कि वह हरिद्वार में काम करते हैं। वह बस से अपने घर के लिए जा रहे थे। बरेली में सेटेलाइट बस स्टैंड के पास कुछ लोगों ने उन्हें बातों में फंसाकर चाय में नशीला पदार्थ दे दिया और जेब में रखे मोबाइल व कीमती समान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में रखे मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने देखा तो राकेश बेहोशी की अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती थे। उनका उपचार चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। राकेश के परिवार ने बारादरी पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन