{"_id":"66e7944239e03d33000b6106","slug":"jackal-injured-four-villagers-in-ajudhya-and-noorpur-bareilly-news-c-4-lko1018-482135-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सियार ने अजुध्या और नूरपुर में चार ग्रामीणों को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सियार ने अजुध्या और नूरपुर में चार ग्रामीणों को किया जख्मी
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल तीन लोग सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
आंवला। आंवला रेंज के अजुध्या और नूरपुर गांवों में रविवार को सियार ने हमलाकर चार ग्रामीणों को जख्मी कर दिया। इनमें से तीन को इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
रविवार अपराह्न तीन बजे सियार नूरपुर गांव में घुस आया। उसने पशु चरा रहे भवानदास, रामवती और रमेश पर हमला कर उनको जख्मी कर दिया। इसके बाद सियार ने एक भैंस को भी निशाना बनाया। बकरी के मेमने को भी ले गया। घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उनको एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद सियार ने अजुध्या गांव में हमला कर अनुज को घायल कर दिया। पड़ोस के गांव देवकोला और रम्पुरा में कांबिंग कर रहीं वन विभाग की टीम सूचना पर नूरपुर और अजुध्या पहुंचीं, लेकिन सियार का कुछ पता नहीं लगा।
इधर, ग्रामीणों में दहशत है। वह अकेले खेतों पर नहीं जा रहे। बच्चों को घरों से नहीं निकलने दे रहे। रेंजर शीशपाल बिष्ट का कहना है कि लगातार कांबिंग की जा रही है। ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है। संवाद