फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jackal attack in Jasainagar, three villagers working in fields injured

Bareilly News: जसाईनागर में सियार का हमला, खेतों में काम कर रहे तीन ग्रामीण घायल

Sat, 07 Sep 2024 06:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Jackal attack in Jasainagar, three villagers working in fields injured
वन विभाग की टीम मौके पर, सियार को पकड़ने के लिए बिछाया जाल
विज्ञापन

बहेड़ी। तहसील क्षेत्र की तराई बेल्ट में वन्य जीवों के हमले लगातार जारी हैं। शुक्रवार को जसाईनागर गांव में सियार ने हमला कर खेतों में काम कर रहे तीन लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सियार को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, मगर कामयाबी नहीं मिल सकी।
बुधवार को गांव मंसूरगंज और गुड़वारा में हमला कर वन्यजीव ने चार लोगों को घायल कर दिया था। इसी दौरान फरीदपुर तहसील के गांव मेवापट्टी, गलथुआ और भुता में भी वन्यजीवों के हमलों में चार लोग घायल हो गए। सभी स्थानों पर वन विभाग की टीमों की तैनाती के बावजूद शुक्रवार को जसाईनागर गांव में सियार ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसमें महारानी पत्नी सीताराम व श्याम कली पत्नी रामपाल और निरंजन का बेटा सचिन घायल हो गए। ग्रामीणों में भेड़िये के हमले की अफवाह फैलने से दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर रेंजर वैभव चौधरी टीम के साथ पहुंचे। खेतों में पग चिह्न तलाश किए। वन्य जीव की तलाश में कांबिंग की गई तो टीम को एक सियार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सियार ढोहरा नदी में कूदकर भाग निकला। उसे पकड़ने के लिए आस-पास जाल भी बिछाया गया है। वन विभाग की एक टीम को निगरानी के लिए गांव में तैनात कर दिया गया है।



-------
सियार के बिजौरिया के जंगल में होने की संभावना
पूर्व प्रधान दलपत सिंह समेत संदीप सिंह, बाबू सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सियार पागल हो गया है। भागने के बाद वह बिजौरिया के जंगल तक दिखा। आशंका है कि वह बिजौरिया के जंगल में हो सकता है। रेंजर वैभव चौधरी ने बताया कि बिजौरिया के जंगल की भी घेराबंदी की गई है। कांबिंग के दौरान क्षेत्र में भेड़िये की मौजूदगी जैसे कोई साक्ष्य या पग चिह्न नहीं मिले हैं। ग्रामीण अफवाहों में न आएं। खेतों पर जाते समय सतर्कता बरतें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed