फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ITR Factory Case: Government representatives will get the land registry done, preparations complete

आईटीआर फैक्टरी प्रकरणः शासन के प्रतिनिधि कराएंगे जमीन की रजिस्ट्री, तैयारी पूरी

Tue, 12 Oct 2021 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
ITR Factory Case: Government representatives will get the land registry done, preparations complete
आईटीआर फैक्टरी।

दो हफ्ते पहले ही शासन से जिला प्रशासन को मिल चुका है 10 करोड़ का बजट

विज्ञापन
बरेली। वर्षों से बंद पड़ी आईटीआर फैक्टरी की जमीन पर सॉफ्टेयर टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना जल्द होने की उम्मीद है। पिछले दिनों 10 करोड़ का बजट जारी करने के बाद अब शासन स्तर से जमीन की रजिस्ट्री कराने की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, शासन के प्रतिनिधि ही यहां आकर जमीन की रजिस्ट्री कराएंगे। हालांकि, इससे जुड़ी सभी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।
डीएम नितीश कुमार के मुताबिक, आईटी पार्क बसाने के लिए बंद पड़ी आईटीआर फै क्टरी की जमीन की रजिस्ट्री कराने की कवायद चल रही है। इसके लिए शासन ने दो हफ्ते पहले ही 10 करोड़ का बजट जिला प्रशासन को जारी कर दिया। शासन स्तर पर औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हैं। इसी माह किसी भी दिन शासन के प्रतिनिधि आ सकते हैं। उनकी मौजूदगी में जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आईटी पार्क बसाने के लिए शासन स्तर से ही सारी कवायद हो रही है। जिला प्रशासन को सिर्फ जमीन की रजिस्ट्री कराने की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

पहले आईटी पार्क को आईटीआर फैक्टरी की करीब चार एकड़ जमीन पर बसाया जाना था, लेकिन बजट कम होने से एक एकड़ में पार्क बसाने पर सहमति बनी। करीब दो माह पहले शासन से आई टीम एक एकड़ में पार्क बसाने की संभावनाओं पर रिपोर्ट तैयार कर चुकी है। फैक्टरी परिसर स्थित बंगला नंबर दस के पास की जमीन इसके लिए तय हुई है। बजट मिल चुका है। जमीन भी फाइनल है, लिहाजा अब कोई अड़चन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में ही बजट पर लग गई थी मुहर

मार्च, 2021 में ही शासन से 10 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद आईटी पार्क के लिए जिला प्रशासन ने जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी थीं। जून में कमिश्नर आर. रमेश कुमार ने डिजाइन पर संस्तुति जताते हुए जमीन की रजिस्ट्री होते ही तेजी से निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए थे। कंपनी एक्ट के तहत बोर्ड का गठन कर शक्ति हस्तांतरित करने के लिए भी अफसरों से कहा था।

नामचीन कंपनियां लगाएंगी प्लांट

आईटी पार्क बसाने की जिम्मेदारी यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स को दी गई है। शासन स्तर से अधिकारी नामचीन सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो, टीसीएस, इंफोसिस से संपर्क में हैं। बताते हैं कि कंपनियां बरेली आने को राजी हैं, क्योंकि उनके प्रतिनिधि लगातार बरेली आकर कॉलेजों में जॉब फेयर के दौरान रिक्रूटमेंट कर रहे हैं। आईटी पार्क बनने के बाद बरेली के विद्यार्थियों को नौकरी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। उन्हें अपने शहर में ही रोजगार के अपार अवसर सुलभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed