फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ITBP jawans donated blood in the camp of Amar Ujala Foundation

लहू देश के लिए: अफसर, शिक्षक और जवान, अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में सबने किया रक्तदान

Thu, 27 Jul 2023 03:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 03:00 PM IST
सार

कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने महादान किया। सबसे अधिक भागीदारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की रही।

विज्ञापन
ITBP jawans donated blood in the camp of Amar Ujala Foundation
डिप्टी कमांडेंट डॉ. गौरव शर्मा ने किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 300 बेड अस्पताल में बुधवार सुबह 10 से 3 बजे तक कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 40 लोगों ने महादान किया। सबसे अधिक भागीदारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की रही।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के रक्तकोष की टीम सुबह नौ बजे 300 बेड अस्पताल पहुंची। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में 10 बज गए। मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश ने सबसे पहले रक्तदान किया। इसके बाद शाम तीन बजे तक यह क्रम जारी रहा। औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट डॉ. गौरव शर्मा ने किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'धरती के भगवान' का चमत्कार: छाती-पेट से जुड़ी हुईं थीं जुड़वा बहनें, AIIMS में सर्जरी के बाद हुईं अलग
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में शोधन की जो प्रक्रिया शुरू होती है, वह सेहत के लिए लाभकारी है। शिविर में जिला अस्पताल ब्लड बैंक से इंचार्ज डॉ. केपी सिंह, डॉ. यूवी सिंह, पीआरओ मनोज कुमार, एलटी ज्योति सचान, आशा रानी, विवेक, लैब असिस्टेंट इफ्तेखार, सुनील, संतराम, वेदराम का सहयोग रहा। सहायक सांख्यिकीय अधिकारी अनुपम पाराशरी ने 8वीं बार रक्तदान किया।

ITBP jawans donated blood in the camp of Amar Ujala Foundation
रक्तदान करने वाले जवान - फोटो : अमर उजाला

आईटीबीपी के जवान बार-बार कर रहे रक्तदान

आईटीबीपी के 14 जवानों व डिप्टी कमांडेंट ने रक्तदान किया। इनमें कोई ऐसा नहीं था जिसने पहली बार रक्तदान किया हो। राज सिंह ने 20वीं बार, जोगेंद्र सिंह ने 10वीं, नीलेश कुमार ने 9वीं, सुभाष कुमार ने 8वीं, धीरज कुमार, चंदन सिंह, संजय सिंह, अमजद अहमद ने दूसरी बार रक्तदान किया। रमनमोहन ने 5वीं, सनी यादव व संदीप सिंह ने चौथी, अमर पुजारी, धीरज कुमार व विजेश कुमार ने दूसरी बार रक्तदान किया।

ये भी पढ़ें- प्रेमी बना हैवान: कमरे में बंदकर प्रेमिका को बेल्ट से पीटा, रोती रही पीड़िता, नहीं पसीजा आरोपी का दिल
 

इन्होंने भी किया रक्तदान

मनोज वर्मा, अरविंद कुमार, नीरज कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा, मोहित पासवान, बृजेंद्र पटेल, गौरव पासवान, फ्रेंजोल रिआर्डन, मोहम्मद अकरम, डॉ. अमिशी अग्रवाल, दिलीप भसीन, पदम सिंह, मोनिका भारती, राजीव, रतेंद्र प्रताप सिंह, अनिरुद्ध सक्सेना ने रक्तदान किया। विष्णु इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य शरदकांत शर्मा व शिक्षक जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने भी रक्तदान किया।
 

रक्तदान से मिलता है सुकून

मैंने 2005 में पहली बार और 26 जुलाई 2023 को 36वीं बार रक्तदान किया। इससे जो सुकून मिलता है, वह किसी दूसरे काम में नहीं मिलता। दिल्ली से लेकर मुंबई तक जरूरतमंदों के लिए अपने खर्चे पर जाकर रक्तदान किया है। - मयंक शुक्ला

मैंने किया, आप भी कर सकते हैं रक्तदान

रक्तदान स्वैच्छिक होता है। इसलिए जब भी अवसर मिला, मैं अपनी इच्छा से पहुंचा। यदि आपकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच है और वजन 45 किलोग्राम से अधिक है तो आप भी स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं। -जगप्रवेश, मुख्य विकास अधिकारी

कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। ऐसा लगता है कि जीवन का मकसद पूरा हो रहा है। जब आईटीबीपी ज्वाइन की थी, तभी से देश की सेवा में जुटे हैं। रक्तदान भी देश सेवा है। मैंने सातवीं बार रक्तदान किया है। - डॉ. गौरव शर्मा, डिप्टी कमांडेंट, आईटीबीपी
 

हीमोग्लोबिन कम होने से नहीं कर सके रक्तदान

युवाओं की 6 सदस्यीय टीम रक्तदान करने पहुंची, लेकिन इनमें से पांच का हीमोग्लोबिन कम था। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. भानुप्रकाश ने कहा कि आयरनयुक्त खाद्य पदार्थ भोजन में शामिल करें। इसमें पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, खजूर, बादाम, किसमिस, अनार, चुकंदर, केला, गाजर, अमरूद, सेब, संतरा, टमाटर का सेवन हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed