{"_id":"62630d860cde47380956daa8","slug":"it-park-will-build-in-bareilly-bareilly-news-bly4824165178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा आईटी पार्क का निर्माण : डॉ. अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा आईटी पार्क का निर्माण : डॉ. अरुण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि बंद पड़ी आईटीआर फैक्टरी की जमीन पर जल्द आईटी पार्क का निर्माण कार्य शुरू होगा ताकि बरेली के युवाओं को रोजगार मुहैया हो सके। रोजगार के लिए उद्योग स्थापित कराने के लिए भी सार्थक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को हराभरा बनाने के लिए इस साल 35 करोड़ पौधरोपण कराया जाएगा।
राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि बरेली में कोई सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं है लिहाजा वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बरेली में एम्स जैसा अस्पताल बनाने का प्रस्ताव रखेंगे। बरेली में कोई बड़ा उद्योग नहीं है। बरेली के हुनरमंद शिक्षित युवाओं को दूसरे जिले या राज्यों में रोजगार के लिए जाना पड़ता है। इसे रोकने और रोजगार मुहैया कराने के लिए बरेली में उद्योगों को स्थापित कराने, उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराने, उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास करेंगे। बरेली में इस साल वर्षाकाल में 43 लाख पौधे रोपे जाने की जानकारी दी।
राज्यमंत्री ने कहा कि बरेली में आईटी पार्क की शुरुआत से ही उद्योगोें की शृंखला शुरू होगी। बता दें कि इसी साल जनवरी में जिला प्रशासन आईटी पार्क की जमीन की रजिस्ट्री करा चुका है। रजिस्ट्री कराने के लिए शासन की ओर से नामित अधिकारी बरेली आए थे। आईटी पार्क के लिए इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस आदि सॉफ्टवेयर कंपनियों से शासन स्तर पर वार्ता चल रही है।