{"_id":"67706fcac1b21a539909ca98","slug":"investigation-will-be-done-against-two-inspectors-for-negligence-in-verification-of-history-sheeters-bareilly-news-c-4-bly1015-550687-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन में लापरवाही पर दो दरोगाओं के खिलाफ होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन में लापरवाही पर दो दरोगाओं के खिलाफ होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने इज्जतनगर थाने के निरीक्षण के दौरान दो दरोगाओं के खिलाफ हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन में लापरवाही पाने पर जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्य आरक्षी सर्वेश कुमार को बीट की अच्छी व सटीक जानकारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए प्रशस्तिपत्र के साथ दो हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना इज्जतनगर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कंप्यूटर कक्ष, थाना परिसर, कर्मचारी बैरक व निर्माणाधीन बैरक आदि का भ्रमण कर जायजा लिया गया। साथ ही थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों को चेक किया।
थाने में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में बरती गईं लापरवाही पर थाना प्रभारी को सुधार करने के निर्देश दिए। थाना परिसर में बने पुराने भवनों को निष्प्रयोज्य कराकर नए आवासीय भवनों के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, किसानों के साथ वार्ता कर पुलिस की कार्यशैली के सुधार में वार्ता की गई।
थाना परिसर में निर्माणाधीन बैरकों में लगाई जा रही सामग्री को एसएसपी ने मानकों के विपरीत पाने की आशंका जताई है। उन्होंने इसके लिए जांच कमेटी गठित कर सामग्री की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद