फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation report of two cases of fraudulent appointment stuck in SE office

Bareilly News: फर्जीवाड़े से नियुक्ति के दो मामलों की जांच रिपोर्ट एसई कार्यालय में अटकी

Tue, 13 Aug 2024 03:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Investigation report of two cases of fraudulent appointment stuck in SE office
बरेली। लोक निर्माण विभाग में फर्जीवाड़ा करके लिपिक पद पर नियुक्ति हासिल करने के दो मामलों में कार्रवाई बार-बार अटक रही है। अरसे बाद जांच तो हुई पर रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय में अटक गई।
विज्ञापन

पुराना शहर के कफील सकलैनी ने समीक्षा सिंह व श्वेता जौहरी पर फर्जीवाड़ा करके मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति हासिल करने का आरोप लगाया था। प्रमुख सचिव, प्रमुख अभियंता, मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजा था। शासन ने जांच के आदेश दिए थे। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ने 16 अक्तूबर 2023 को शाहजहांपुर के अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा को जांच सौंपी थी। 22 जून 2024 को जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता कार्यालय को प्रेषित की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अब एक बार फिर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कहा गया है कि दोष सिद्ध होने के बाद भी कार्रवाई निलंबन तक सीमित है। आरोप है कि जांच रिपोर्ट को एक अधिकारी दबाए बैठे हैं। अधीक्षण अभियंता प्रकाश चंद्र ने कहा कि जांच रिपोर्ट के बारे में अधिशासी अभियंता को बुलाकर बातचीत करेंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed