{"_id":"657b5ddb5e715447ff01534c","slug":"investigation-into-maternal-death-case-completed-doctor-was-negligent-bareilly-news-c-4-noi1138-305279-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रसूता की मौत मामले की जांच पूरी, डॉक्टर ने की थी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रसूता की मौत मामले की जांच पूरी, डॉक्टर ने की थी लापरवाही
विज्ञापन
बरेली। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में तीन सदस्यों की कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। जांच में पाया गया है कि निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही के कारण प्रसूता की जान गई।
थाना कैंट के चनहेटी निवासी अंकुर ने पत्नी प्रियंका को सुभाषनगर के नेकपुर स्थित मेधांश अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। वहां नौ अक्तूबर को प्रियंका की मौत हो गई थी। अंकुर ने डॉक्टर की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने तीन सदस्यों की कमेटी गठित कर जांच कराने का आदेश दिया था। प्रियंका के शव के पोस्टमार्टम में भी स्पष्ट हो गया था कि उनकी मौत सेप्टिक के कारण हुई है। एसीएमओ डॉ. केसी जोशी समेत चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपमा कटियार ने मामले की जांच की।
जांच में पाया गया है कि मेधांश अस्पताल की डॉ. किम्मी बंसल की लापरवाही के कारण प्रियंका की जान गई। प्रियंका के ऑपरेशन के बाद छह से आठ अक्तूबर तक डॉक्टर ने उनको देखा ही नहीं, जबकि वह आईसीयू में भर्ती थीं। जांच टीम ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को सौंप दी है।