{"_id":"65e2318203a124a94d013817","slug":"investigation-into-illegal-property-of-saddam-and-henchmen-started-police-will-also-go-to-prayagraj-bareilly-news-c-4-bly1015-354838-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सद्दाम और गुर्गों की अवैध संपत्ति की जांच शुरू, प्रयागराज भी जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सद्दाम और गुर्गों की अवैध संपत्ति की जांच शुरू, प्रयागराज भी जाएगी पुलिस
विज्ञापन
बरेली। अशरफ के साले सद्दाम और उसके गुर्गों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस अब उनकी अवैध संपत्तियों की जांच करेगी। पुलिस की एक टीम प्रयागराज जाकर सद्दाम और आतिन जफर की संपत्तियों की जानकारी जुटाएगी।
प्रॉपर्टी डीलर फरहद उर्फ गुड्डू और लल्ला गद्दी ने फुरकान के साथ मिलकर सद्दाम से लाखों रुपये लेकर शहर में जमीन की खरीद-फरोख्त में लगाए थे। गुड्डू, लल्ला गद्दी और फुरकान की संपत्ति की जानकारी बरेली तहसील से जुटाई जाएगी। जेल वार्डर शिवहरि अवस्थी और मनोज गौड़ की संपत्ति का आकलन भी किया जाएगा। पुलिस गिरोह के सभी सदस्यों की संपत्तियां खंगालेगी और अवैध पाए जाने पर प्रशासन की मदद से धारा 14ए के तहत उसे जब्त किया जाएगा।
सद्दाम के जरिये अशरफ और अतीक ने दुबई में निवेश किया था। विदेश में स्थित संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। सद्दाम के खिलाफ प्रयागराज में भी जमीन कब्जाने के मुकदमे दर्ज हुए थे। बताया जा रहा है कि सद्दाम ने वहां भी वसूली कर कई लग्जरी कारें और प्राॅपर्टी खरीदी थी। पुलिस अब सद्दाम के नाम पर संपत्तियों का पता लगाकर उसे जब्त करेगी। अशरफ और अतीक अहमद के बाद सद्दाम ने ही गिरोह की कमान संभाली हुई है। अब पुलिस ने सद्दाम के गिरोह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सद्दाम व उसके गुर्गों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। संपत्तियां अवैध पाए जाने पर उनका जब्तीकरण किया जाएगा। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी नॉर्थ