{"_id":"6adfc80e66b2c105370422c8","slug":"investigation-initiated-into-the-unloading-of-nutritional-supplies-on-the-road-bareilly-news-c-4-bly1015-996017-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क पर पोषाहार उतारने के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क पर पोषाहार उतारने के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
बरेली। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण उपलब्ध कराने के लिए भेजे जा रहे पुष्टाहार को सड़क पर उतारने के मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने जांच शुरू करा दी है। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) से जवाब तलब किया गया है।
बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दिख रहा है कि पोषाहार को पिकअप वाहन से उतारकर ई-रिक्शा में लादा जा रहा है। 10 कट्टे सड़क के किनारे ही रख दिए गए। यह पोषाहार भुता ब्लॉक के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रो तक जा रहा था।
डीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद भुता ब्लॉक के सीडीपीओ से जवाब मांगा गया। उन्होंने अवगत कराया कि जिस केंद्र पर पुष्टाहार भेजा जा रहा था, उसका रास्ता काफी संकरा है। यहां छोटे वाहन से ही जाया जा सकता है।
विज्ञापन
इसी वजह से पोषाहार को ई-रिक्शा में लादा गया था। इस दौरान ही किसी ने फोटो लेकर वायरल किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद