{"_id":"65c004651b269e60c6043fc4","slug":"interrogation-of-25-people-preparation-to-prove-the-accident-faridpur-news-c-4-1-bly1032-337695-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: जिंदा जले पांच लोगों की मौत को हादसा साबित करने की तैयारी, पुलिस बोली- हत्या जैसा कोई साक्ष्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: जिंदा जले पांच लोगों की मौत को हादसा साबित करने की तैयारी, पुलिस बोली- हत्या जैसा कोई साक्ष्य नहीं
Mon, 05 Feb 2024 10:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:41 AM IST
सार
फरीदपुर कस्बा के फर्रखपुर मोहल्ले में दंपती और उनके तीन बच्चों की मौत के मामले में पुलिस के हाथ हत्या जैसा कोई साक्ष्य नहीं लगा है। अब तक की विवेचना में पुलिस घटनाक्रम को हादसा ही मान रही है।
विज्ञापन
दंपती और बच्चों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर कस्बा के फर्रखपुर मोहल्ले के घर में एक परिवार के पांच लोगों की बंद कमरे में जलकर मौत के मामले को हादसा साबित करने की तैयारी है। पुलिस ने परिवार के 10 लोगों सहित करीब 25 लोगों से पूछताछ की है। फलसफा हादसे जैसा ही निकल रहा है। मामले में अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट भी दो दिन में आ जाएगी।
विज्ञापन
फर्रखपुर निवासी अजय गुप्ता व उनकी पत्नी अनीता, उनके तीन बच्चों की 27 जनवरी की रात बंद कमरे में जलकर मौत हो गई थी। अजय के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। फरीदपुर पुलिस ने अब तक मृतक के परिवार के 10 लोगों सहित करीब 25 लोगों से पूछताछ की है। रविवार को पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से फिर पूछताछ की। अब तक की विवेचना में पुलिस घटनाक्रम को हादसा ही मान रही है।
विज्ञापन
बरेली में पांच लोगों की मौतों का मामला: शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी थी आग, जांच में खुलासा; साजिश की आशंका
विज्ञापन
घटना वाले दिन पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद जो बयान दिया उसी राह पर अब तक पुलिस की विवेचना चल रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अब तक की जांच में हत्या जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिल सका है। उधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि सोमवार को वह एसएसपी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप देंगे।