फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions issued to ensure the operation of all paddy procurement centers and to curb mosquito bites

Bareilly News: सभी धान खरीद केंद्र संचालित करने और मच्छरों के डंक पर अंकुश लगाने के निर्देश

Thu, 29 Oct 2026 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to ensure the operation of all paddy procurement centers and to curb mosquito bites
बरेली। मंडल के कई सरकारी केंद्रों पर धान खरीद अब तक शुरू नहीं हुई है। ऐसे केंद्रों पर खरीद शुरू न होने की वजह पता कर उन्हें सक्रिय कराने की कवायद की जाएगी। मच्छरों के डंक पर संचारी रोग अभियान के तहत प्रभावी रोकथाम के प्रयास होंगे। सर्दियों की रात में गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा के लिए रेडियम बेल्ट पहनाए जाएंगे ताकि उन्हें दुर्घटना से बचाया जा सके।
विज्ञापन

यह दिशानिर्देश मंडलायुक्त शंभू कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए। अधिकारियों ने बताया कि मंडल में 568 धान क्रय केंद्र हैं। कुछ अभी शुरू नहीं हुए हैं जल्द वहां क्रय केंद्र प्रभारी व अन्य कर्मचारियों को सक्रिय किया जाएगा। मंडलायुक्त ने संवेदनशील केंद्रों की निगरानी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री न होने से किसान सम्मान निधि प्रभावित होने पर हर हाल में पंजीकरण पूरा करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत मंडल में 601 ग्राम चिह्नित हैं। शासनादेश के तहत यहां जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रवृत्ति वितरण में बदायूं की प्रगति कम मिलने पर अधिकारी से जवाब तलब के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन में रोड पुनर्निर्माण कार्य और टैंक की स्थापना हेतु भूमि कटान के स्थान चिह्नित हैं तो उसे बदलने को कहा।

पीएम सूर्य घर योजना के आवेदन बैंक स्तर पर लंबित
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में मंडल का लक्ष्य 55,738 है। बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत में बैंक स्तर पर कई प्रकरण लंबित मिलने पर अगली बैठक में लीड बैंक मैनेजर को बुलाने के लिए कहा। गोवंश सहभागिता योजना को बढ़ाने, पात्र व्यक्ति को समय से सहयोग राशि देने, बदायूं में एफएमडी टीकाकरण में और तेजी लाने, वीबीजीआरजी से गोशालाओं के मार्गों का निर्माण कराने के निर्देश दिए।


निर्माण पूरा होने के बाद भी 23 प्रोजेक्ट नहीं हुए हैंडओवर
निर्माण कार्यों की समीक्षा में बताया कि 23 कार्य पूरे हो गए हैं पर हैंडओवर नहीं हुए। मंडलायुक्त ने जल्द औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए। त्योहारी सीजन में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए जांच का दायरा बढ़ाने, ओवररेटिंग की सघन निगरानी के निर्देश दिए। नगर आयुक्त शाहजहांपुर को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) पर फोकस करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed