फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions for cleanliness and greenery in Ramayana Vatika

Bareilly News: रामायण वाटिका में साफ-सफाई और हरियाली की व्यवस्था करने के निर्देश

Wed, 19 Nov 2025 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 19 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Instructions for cleanliness and greenery in Ramayana Vatika
रामायण वाटिका - फोटो : अमर उजाला
बरेली के रामगंगानगर में स्थित रामायण वाटिका और उसके आसपास साफ-सफाई कर तीन दिन में हरियाली की व्यवस्था की जाए। यह निर्देश बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए दिया। उन्होंने कहा कि वाटिका की ओर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर का रंग-रोगन किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शहर में जल्द ही आगमन होना है। वह रामायण वाटिका में 51 फुट ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण व अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। रामायण वाटिका में वनवासी राम की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर बीडीए उपाध्यक्ष ने रामायण वाटिका का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने साफ-सफाई की व्यवस्था मुकम्मल न होने और रामायण वाटिका के रास्ते के डिवाइडर को भी देख कर नाराजगी जताई। कहा कि पेंट कर डिवाइडर को ठीक कराएं। इसके अलावा डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 हजार वर्ग मीटर में फैली है रामायण वाटिका 
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने रामगंगानगर के सेक्टर दो में 33 हजार वर्ग मीटर में रामायण वाटिका बनाई गई है। यहां वनवासी राम की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है। रामायण वाटिका में बनाए गए सरोवर के बीच प्रतिमा को लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed