दरोगा से परेशान युवक ने दी जान: गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहा था 50 हजार रुपये, एसएसपी ने किया निलंबित
बरेली में युवक की आत्महत्या के मामले में एसएसपी ने आरोपी दरोगा बनवारी लाल को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। मृतक के पिता ने दरोगा पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर रिश्वत मांगने और बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में ट्रेन के सामने कूदकर युवक के आत्महत्या करने के मामले में एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट कराकर उसे निलंबित कर दिया। युवती अगवा करने का आरोप लगाकर दरोगा युवक को धमकाकर 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।
शाही थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी रोहित का शव रविवार शाम फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। रोहित के पिता द्वारिका प्रसाद दोपहर के समय एसएसपी सुशील घुले से मिलने पहुंचे। उनको दिए पत्र में बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के एक गांव निवासी युवक ने अपनी बहन की गुमशुदगी फतेहगंज पश्चिमी थाने में दर्ज कराई थी।
Honey Trap: लोगों को जाल में फंसाती थीं युवतियां, फिर होता था लूट का खेल, गैंग में लुटेरी दुल्हन भी शामिल
विवेचना कर रहे दरोगा बनवारी लाल ने उनके बेटे रोहित पाल से कहा कि उस लड़की को वही ले गया है, दरोगा के पास इसका प्रमाण है। अगर 50 हजार रुपये नहीं दोगे तो तुम्हारा नाम इस मुकदमे में शामिल कर दिया जाएगा। रुपये न देने पर हाथ-पैर तोड़कर जेल भिजवाने की भी धमकी दी।
पिता ने लगाई थी गुहार, नहीं माना दरोगा
द्वारिका प्रसाद के मुताबिक रोहित के बताने पर उन्होंने दरोगा से बेटे को न फंसाने की गुहार लगाई। गांव के कई और लोगों ने सिफारिश की लेकिन दरोगा नहीं मान रहे थे। युवती के खुद अपने घर लौटने के बाद भी दरोगा उसे गिरफ्तारी का डर दिखाकर धमका रहे थे। गिरफ्तारी के डर से उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली।
एसएसपी ने उनकी बात सुनने के बाद दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया। इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी को व्हाट्सएप से ही शिकायत भेज दी गई। मामले में घंटे भर बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रात को दरोगा का निलंबन आदेश जारी हो गया।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि प्राथमिक तौर पर दरोगा की गलती सामने आने पर उसके खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में ही रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की गई है।