फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector RPF of Bareilly Junction and chowki incharge of Cantt suspended

Bareilly News: आरपीएफ के दरोगा ने वेंडरों को लूटा, इंस्पेक्टर ने दबाया मामला, दोनों हुए निलंबित

Sun, 15 Oct 2023 06:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Oct 2023 06:08 PM IST
सार

बरेली जंक्शन पर अवैध वेंडरों के मोबाइल और रुपये लूटने के मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारणियां और चौकी इंचार्ज कैंट धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दोनों को मुरादाबाद मुख्यालय से अटैच किया गया है।

विज्ञापन
Inspector RPF of Bareilly Junction and chowki incharge of Cantt suspended
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अवैध वेंडरों के मोबाइल और रुपये लूटने के मामले में कैंट स्थित आरपीएफ चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और प्रकरण को दबाने के आरोप में आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारणियां को निलंबित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर सीनियर कमांडेंट ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको मुरादाबाद मुख्यालय से अटैच किया है। जंक्शन आरपीएफ थाने का चार्ज फिलहाल मनोज सिंह को दिया गया है।

विज्ञापन


जंक्शन आरपीएफ थाने में तैनाती के दौरान अधीनस्थों पर कम सख्ती रखने को लेकर अभिषेक बिजारणियां पर कई बार सवाल उठे। वहीं, कैंट की आरपीएफ चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने हाल में ही चार अवैध वेंडरों को पकड़ा था। 

विज्ञापन

उनसे मोबाइल और रुपये छीन लिए थे। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की और बाद में मोबाइल वापस कर दिए। इस मामले में आरपीएफ थाने में न तो कोई लिखा-पढ़ी की गई, न ही उच्चाधिकारियों को कोई जानकारी दी गई। 

कुछ वेंडरों की ओर से ही मामले की शिकायत की गई तो सीनियर कमांडेंट आरपीएफ शनमुगा वडिवेल ने जांच के आदेश दिए। जांच में एसआई धर्मेंद्र सिंह पर आरोप सही पाए गए और इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारणियां की लापरवाही भी उजागर हुई। इसके बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed