{"_id":"5ebc4a228ebc3e909c3be344","slug":"inspection-of-under-construction-nalah-bareilly-news-bly405755721","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिठौरा में निर्माणाधीन नाला बदायूं रोड नाले से मिलेगा, दूर होगी जलभराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिठौरा में निर्माणाधीन नाला बदायूं रोड नाले से मिलेगा, दूर होगी जलभराव की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नालों की सफाई और निर्माण की स्थिति का जायजा लेने निकले नगर आयुक्त ने सिठौरा में निर्माणाधीन नाले को बदायूं रोड के नाले से जोड़ने का निर्देश दिया। कई टूटी सड़कों पर पैचवर्क के साथ नालों की सफाई में भी तेजी लाने को कहा।
नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने छोटी बिहार में बन रहे 80 मीटर लंबे नाले को बारिश से पहले ही पूरा कर लेने को कहा। नाले के निर्माण से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से पर इंटरलाकिंग कराने को कहा। वनखंडी नाथ मंदिर की सड़क भी क्षतिग्रस्त थी। प्रभारी मुख्य अभियंता ने बताया कि रामलीला ग्राउंड से वनखंडी नाथ मंदिर तक क्षतिग्रस्त सड़क एसटीबीसी का एक कोट कराने से ठीक हो जाएगी। नगर आयुक्त ने तुरंत यह काम करने को कहा। सिठौरा से निकल रहे दो हजार मीटर लंबे निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें 800 मीटर हो जाने की जानकारी दी। उन्होंने इस नाले को भी बरसात के पहले पूरा कर लेने को कहा। इस नाले को बदायूं रोड के नाले से जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को संपवेल और मिनी एसटीपी बनाने के लिए सीएडडीसी से संपर्क करने को भी कहा। इस दौरान एक्सईएन संजय चौहान, जेई सीएंड डीसी हिमांशु सक्सेना भी उपस्थित रहे।